महिला अंडर 19 क्रिकेट:  संस्कृति ने जड़ा शतक, मध्यप्रदेश गर्ल्स टीम की पांडिचेरी पर धमाकेदार जीत 

विजय मत,भोपाल। मध्यप्रदेश की अंडर 19 महिला टीम ने पांडिचेरी को 141 रनों से हराकर पहला वनडे मैच जीत लिया है। मध्यप्रदेश की ओर से संस्कृति गुप्ता ने 7 छक्के और 10 चौकों की मदद से शानदार शतक (116 रन) जड़ा। सुहानी शर्मा ने 30, श्रेया दीक्षित 28 ,मुस्कान विश्वास 26, कनिष्का ठाकुर और सोमिया अली अंसारी ने 14-14 रन जोड़े। 
मध्यप्रदेश द्वारा दिए गए 294 रनो के लक्ष्य का पीछा करने उतरी पांडिचेरी की टीम 50 ओवर में 7 विकेट खोखर 153 रन ही बना पाई। मध्यप्रदेश की गेंदबाजी ने कमाल दिखाया। वैष्णवी शर्मा व संस्कृति गुप्ता ने दो-दो और खुशी यादव, मुस्कान बिस्वास और धानी बुचाडे ने एक-एक विकेट लिया। 

न्यूज़ सोर्स : Vijay Mat