लोकसभा सदन में दो युवक चलती संसद में कूदे

21 साल बाद संसद हमले की 22वीं बरसी के दिन हुआ हमला, दो युवक नारेबाजी करते हुए दर्शक दीर्घा से नीचे कूदे
विजय मत,नई दिल्ली। लोकसभा सदन के भीतर आज बुधवार को अटैक, दो युवक सांसदों पर पब्लिक गैलरी से नीचे कूद पड़े। वह तानाशाही नहीं चलेगी नारे लगा रहा था। सांसदों ने उन युवकों को पकड़ा। हमले से गहमागहमी पूरे सदन में हड़कम्प मच गया। आज संसद हमले की बरसी के मौके पर साजिश को अंजाम दिया गया। युवक गिरफ्तार। सुरक्षा में भारी चूक। इस कायराना हमले के पीछे कौन है,पुलिस पता लगाने में जुटी। कुछ देर बाद सदन की कार्यवाही पुनः शुरू। लोकसभा अध्यक्ष ने कहा घटना की जांच कराई जाएगी। जो भी रिपोर्ट आएगी उससे सांसदों को अवगत कराएंगे। उन्होंने कहा धुंए में कोई खतरनाक चीज नहीं थी। हमलावर युवक अपने जूते में कुछ छुपाकर था। उसने यलो स्प्रे जैसा धुंआ स्प्रे किया। सांसद द्वारा बनाए गए पास पर संसद के भीतर दाखिल हुआ हमलावर। सांसदों ने हमले को बताया भारत पर हमला। बता दें इक्कीस साल पहले संसद पर आज ही के दिन आतंकी हमला हुआ था, जिसमे कई जवान शहीद हो गए थे।