दिल्ली से रांची जा रही इंडिगो फ्लाइट 6E 2172 तकनीकी खराबी के चलते दिल्ली लौट आई। बताया जा रहा है कि फ्लाइट ने सुबह 7:40 पर उड़ान भरी और 8:20 पर प्लेन को वापस लौटना पड़ा। एयरलाइन कंपनी का कहना है कि दिल्ली से रांची तक चलने वाली इंडिगो की उड़ान 6E 2172 में तकनीकी खराबी आ गई, जिसके चलते फ्लाइट को वापस दिल्ली लौटना पड़ा।