दिल्ली; पश्चिमी दिल्ली के ख्याला इलाके में शादी के दौरान दो लड़के शादी की खुशी में गोलियां चला रहे थे। इस दौरान बालकनी में खड़ी एक लड़की के माथे पर गोली लग गई। लड़की की हालत नाजुक बताई जा रही है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। फिलहाल, आरोपी घटना से बाद से फरार बताया जा रहा है।