गाजियाबाद की लोनी कोतवाली क्षेत्र के गढ़ी गांव के पास ऑटाे को ट्रक ने टक्कर मार दी। ऑटो में सवार तीन महिलाओं समेत चालक घायल हो गया।

चारों को अस्पताल में ले जाया गया, जहां दो महिलाओं को मृत घोषित कर दिया। जबकि चालक और एक महिला सवारी की हालत नाजुक बनी हुई है। उन्हें दिल्ली के जीटीबी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

वहीं दुर्घटना के बाद ट्रक को लेकर उसका चालक मौके से फरार हो गया। मृतक महिलाओं की पहचान लोनी के सादाबाद डुगरावली की बबीता और रजनी के रूप में हुई है।

घायल महिला रीता भी इसी गांव की है। चालक मोहम्मद अजीज की हालत भी नाजुक है। यह घटना सुबह छह बजे की है। तीनों महिलाएं अस्पताल से दवा लेने के लिए जा रही थीं।