बीसीसीआई ने मंधाना को सर्वश्रेष्ठ अंतरराष्ट्रीय महिला क्रिकेटर का अवार्ड दिया
मुंबई । भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) की सर्वश्रेष्ठ अंतरराष्ट्रीय महिला क्रिकेटर का अवार्ड सलामी बल्लेबाज स्मृति मंधाना को मिला है। मंधाना ने साल 2024 में 57.46 की औसत से 747 रन बनाए। उन्होंने जबरदस्त बल्लेबाजी करते हुए एक कैलेंडर वर्ष में चार एकदिवसीय शतक बनाए, जो महिलाओं के खेल में एक नया रिकॉर्ड है। इस बल्लेबाज को इससे पहले अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) की वर्ष की महिला एकदिवसीय क्रिकेटर का पुरस्कार भी दिया गया था।आईसीसी के अनुसार मंधाना ने कठिन हालातों भी रन बनाए। मंधाना ने जून 2024 में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 3-0 से सीरीजी जीतने के दौरान शतक लगाए। अक्टूबर में न्यूजीलैंड के खिलाफ सीरीज में भी उन्होंने शतक लगाया। इसके बाद दिसंबर में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पर्थ में शतक लगाया।मंधाना के नाम एक कैलेंडर वर्ष में 13 पारियों में 747 रन हैं। उनकी स्ट्राइक रेट 95.15 रही है। इस वर्ष उन्होंने सौ से अधिक बार बाउंड्री भी लगाई।
इंदौर में 9 से 13 जून तक होगा ब्रिक्स देशों के कृषि मंत्रियों का सम्मेलन : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
केरवा डैम के क्षतिग्रस्त वेस्टवियर का कार्य आगामी दो माह में पूर्ण करें : जल संसाधन मंत्री सिलावट
लोक कल्याणकारी और विकास कार्यों के लिए 38 हजार 555 करोड़ रूपये की स्वीकृति
बिजली उपभोक्ताओं को आवेदन करने की जरूरत नहीं, नई व्यवस्था लागू
EVM और चुनाव प्रक्रिया पर Gaurav Gogoi ने उठाए सवाल
