किसान यूनिक आइडी बनाने में सबसे आगे मध्यप्रदेश, आइडी के जरिए योजनाओं का लाभ आसान
भोपाल: किसान यूनिक आईडी बनाने में मध्य प्रदेश सबसे आगे है। राज्य ने लक्ष्य के मुकाबले 56 लाख से ज्यादा किसानों की यूनिक आईडी बना ली है। यह एक तरह से किसानों का डेटा बैंक है। आईडी के जरिए सरकार किसानों को योजनाओं का लाभ आसानी से दे सकेगी। किसानों को हर योजना के लिए अलग-अलग दस्तावेज और जानकारी देने की जरूरत नहीं होगी।
राज्य - लक्ष्य - आईडी - प्रतिशत
मध्य प्रदेश - 95,18,752 - 56,82,234 - 59.70
गुजरात – 66,21,097 – 39,50,207 – 59.66
महाराष्ट्र - 1,19,11,984 - 65,51,784 - 55.00
आंध्र प्रदेश - 60,02,607 - 28,55,510 - 47.57
उत्तर प्रदेश - 2,88,70,495 - 1,20,27,708 - 41.66
तमिलनाडु – 46,76,080 – 16,52,705 – 35.34
राजस्थान – 90,19,695 – 19,26,652 – 21.36
छत्तीसगढ़ – 40,08,908 – 5,60,210 – 13.97
असम – 34,88,637 – 2,93,840 – 8.42
ओडिशा – 4438559 – 99,941 – 2.25
28 फरवरी 2025 तक
रामलला दर्शन योजना : रायगढ़ से 112 श्रद्धालुओं का 16वां जत्था अयोध्या धाम के लिए रवाना
ऊर्जा संरक्षण और सादगी जीवन का आधार- वन मंत्री केदार कश्यप
सामाजिक परिवर्तन के वाहक बनें विश्वविद्यालय : मंत्री परमार
कौशल विकास गतिविधियों की सतत मॉनिटरिंग से युवाओं को मिलेगा बेहतर प्रशिक्षण और रोजगार : मंत्री टेटवाल
नगर पालिका जांजगीर-नैला एवं ग्राम पंचायत परसाही (नाला) में जनसमस्या निवारण शिविर आयोजित
