RCB ने पंजाब को हराकर IPL 2025 के फाइनल में बनाई जगह, 9 साल बाद फाइनल में पहुंची टीम
RCB vs PBKS: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने आखिरकार वो कर दिखाया जिसकी उम्मीद लाखों RCB फैंस को थी. RCB ने IPL 2025 के फाइनल में जगह बना ली है. पहले क्वालिफायर में RCB ने एकतरफा अंदाज में पंजाब को मात दी. बेंगलुरु की जीत के हीरो जॉश हेजलवुड, सुयश शर्मा और फिल सॉल्ट हीरो. हेजलवुड और सुयश ने कमाल गेंदबाजी करते हुए 3-3 विकेट लिए. इसके बाद फिल सॉल्ट ने 23 गेंदों में अर्धशतक ठोक पंजाब के फाइनल में पहुंचने की उम्मीद को तोड़ दिया. बता दें RCB ने चौथी बार IPL के फाइनल में जगह बनाई है. RCB ने 9 सालों के बाद IPL के फाइनल में एंट्री की है. आखिरी बार ये टीम साल 2016 में फाइनल में पहुंची थी.
RCB रिकॉर्डतोड़ जीत के साथ फाइनल में
IPL इतिहास में पहली बार किसी टीम ने इतनी बड़ी जीत दर्ज की है. RCB ने सिर्फ 10 ओवर में पहला क्वालिफायर जीत लिया. ये गेंदों के लिहाज से प्लेऑफ में किसी भी टीम की सबसे बड़ी जीत है.
IPL प्लेऑफ इतिहास की सबसे बड़ी जीत
RCB ने IPL प्लेऑफ इतिहास की सबसे बड़ी जीत दर्ज की है. ये टीम 60 गेंद पहले मैच जीती. पिछले साल केकेआर ने चेन्नई को 57 गेंद पहले हराया था. इससे पहले केकेआर ने 38 गेंद पहले सनराइजर्स हैदराबाद को हराया था. मुंबई ने साल 2017 में 33 गेंद पहले मैच जीता था. साल 2008 में चेन्नई ने पंजाब को 31 गेंद पहले हराया था. बता दें पहले बल्लेबाजी करते हुए पंजाब की टीम सिर्फ 84 गेंदों में ढेर हो गई, ये टीम 101 रन ही बना सकी. जवाब में RCB ने फिल सॉल्ट के तूफानी अर्धशतक के दम पर मैच आसानी से जीत लिया. सॉल्ट ने 27 गेंदों में नाबाद 56 रन बनाए.
पहले क्वालिफायर में पंजाब को ऐसे धोया
RCB ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी चुनी. मुल्लांपुर की मुश्किल पिच पर RCB के लिए ये फैसला निर्णायक साबित हुआ क्योंकि दूसरे ओवर से ही पंजाब की टीम बड़ी मुसीबत में पड़ गई. मैच की 8वीं गेंद पर प्रियांश आर्या को यश दयाल ने आउट किया. अगले ओवर में प्रभसिमरन सिंह को भुवनेश्वर कुमार ने निपटा दिया. इसके बाद हेजलवुड ने पंजाब किंग्स की कमर ही तोड़ दी. वो जॉश इंग्लिश और श्रेयस अय्यर के विकेट ले गए. रही सही कसर यश दयाल ने नेहाल वढेरा को आउट कर पूरी कर दी. पंजाब ने आधी टीम सिर्फ 50 रनों पर गंवा दी. पंजाब के मिडिल ऑर्डर को सुयश शर्मा ने तबाह कर दिया, जिन्होंने शशांक सिंह, मार्कस स्टोयनिस और मुशीर खान को निपटा दिया.देखते ही देखते पंजाब की टीम 101 रन ही बना सकी और ये स्कोर इतना छोटा था कि RCB को जीत हासिल करने में कोई दिक्कत नहीं हुई.
लोक कल्याणकारी और विकास कार्यों के लिए 38 हजार 555 करोड़ रूपये की स्वीकृति
बिजली उपभोक्ताओं को आवेदन करने की जरूरत नहीं, नई व्यवस्था लागू
EVM और चुनाव प्रक्रिया पर Gaurav Gogoi ने उठाए सवाल
भीषण गर्मी में राहत: सुखबासुपारा में नलकूप खनन से दूर हुई पेयजल समस्या, ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री का जताया आभार
Iran का 30 दिन का शांति प्रस्ताव—सुलह या नई चाल?
