बिहार में आकाशीय बिजली से 5 लोगों की मौत
पटना। बिहार में बीते 8 दिनों से मानसून सक्रिय है। बुधवार को पटना, जमुई, नवादा में तेज बारिश हुई है। मौसम विभाग ने राज्य के 28 जिलों के लिए बारिश का यलो अलर्ट जारी किया है। वहीं, 10 जिलों में मौसम सामान्य बना रहेगा।
मौसम विभाग के मुताबिक, आने वाले चार दिनों में अधिकतम तापमान 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ सकता है। हालांकि, न्यूनतम तापमान में अगले 5 दिनों के दौरान कोई खास परिवर्तन नहीं होने की संभावना है। वहीं बिहार में आकाशीय बिजली से 5 लोगों की मौत हो गई। 7 लोग झुलसे हैं। बक्सर जिले के पुराने भोजपुर में ठनका गिरने से 1 बच्ची की मौत हो गई। केसठ में 2 युवक गंभीर रूप से झुलस गए।
गया के बांकेबाजार प्रखंड के वैरी वनवास गांव में वज्रपात से 15 साल के लड़के की मौत हो गई। 3 बच्चे झुलस गए। बच्चे जामुन के पेड़ के नीचे खेल रहे थे। तभी अचानक बिजली गिरी।
औरंगाबाद के वन गांव में धान के बिचड़े को देखने गया युवक ठनका की चपेट में आ गया। उसकी मौत हो गई। वहीं वासुदेवपुर चंदेल में 35 साल की महिला की मौत हो गई, जबकि महिला के पति और एक रिश्तेदार झुलस गए। नवादा के नेमदारगंज थाना क्षेत्र के महानंदपुर गांव में 45 साल के किसान मौत हो गई।
सत्ता जाने के बाद भी ममता की प्रोफाइल में ‘मुख्यमंत्री’ टैग बरकरार, सोशल मीडिया पर चर्चा तेज
‘संवैधानिक मूल्यों की रक्षा करेंगे’: अभिषेक बनर्जी ने ममता बनर्जी के नेतृत्व पर जताया भरोसा
IPL 2026: पंजाब किंग्स के गेंदबाज पर भड़के पूर्व स्पिनर, कह दी बड़ी बात
अरविंद केजरीवाल का केंद्र पर हमला, बोले- भाजपा के अत्याचारों के आगे पंजाब नहीं झुकेगा
शुभेंदु अधिकारी अकेले नहीं: इन बाहरी चेहरों पर भी BJP ने जताया CM के लिए भरोसा
