प्रदेश के कुछ इलाकों से गया मानसून, लोगों को गर्मी का सामना
दक्षिणी और पूर्वी यूपी के कुछ हिस्सों में हो रही छिटपुट बूंदाबांदी का दायरा शनिवार को और बढ़ेगा। माैसम विभाग के मुताबिक शनिवार को कुछ पश्चिमी इलाकों और बुंदेलखंड में भी छिटपुट बूंदबांदी के संकेत हैं। शुक्रवार को यूपी के सोनभद्र और बांदा में हल्की बारिश देखने को मिली।
माैसम विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक शुक्रवार को उत्तराखंड, हिमांचल और जम्मू कश्मीर से मानसून की विदाई हो गई। अक्तूबर के पहले सप्ताह तक उत्तर प्रदेश के बाकी बचे हिस्से से भी मानसून की वापसी हो जाएगी।
आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र लखनऊ के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह के मुताबिक बंगाल की खाड़ी में बने अवदाब क्षेत्र की तीव्रता में शनिवार को और बढ़त की संभावना है। इसके असर से शनिवार को प्रदेश के दक्षिणी और पश्चिमी इलाके, बुंदेलखंड और राजधानी लखनऊ समेत अवध के कुछ हिस्सों में छिटपुट बूंदाबांदी की संभावना है।
राशिफल 06 मई 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
विकास कार्यों में लेटलतीफी बर्दाश्त नहीं, गुणवत्ता के साथ समय-सीमा में पूरे हों कार्य: राज्यमंत्री गौर
तकनीकी शिक्षा मंत्री श्री इन्दर सिंह परमार की अध्यक्षता में एसजीएसआईटीएस, इंदौर की "शासी निकाय की 129वीं" बैठक हुई
सिंगाजी ताप विद्युत गृह में आधुनिक रेलवे प्लेटफॉर्म का शुभारंभ
इंदौर में 9 से 13 जून तक होगा ब्रिक्स देशों के कृषि मंत्रियों का सम्मेलन : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
