दिल्ली में 10 डिग्री तक लुढ़का पारा, एक्यूआई खराब श्रेणी में
नई दिल्ली । एक्सपर्ट्स के मुताबिक इस खतरनाक स्तर के एक्यूआई में लगातार सांस लेने से न सिर्फ सांस संबंधी बीमारियां हो रही हैं, बल्कि फेफड़े भी कमजोर पड़ रहे हैं। हार्ट अटैक जैसे मामले बढ़ सकते हैं राजधानी दिल्ली की हवा शुक्रवार को भी दिल्ली वासियों के लिए राहत भरी नहीं है। दो महीने से अधिक समय से हवा में घुटन से अब लोगों की तकलीफें काफी हद तक बढ़ चुकी हैं। आलम ये है कि ग्रैप-3 या 4 जैसे उपायों के बाद भी एक्यूआई का स्तर नीचे नहीं आया। आज फिर राजधानी का औसत एक्यूआई 489 रिकॉर्ड किया गया, जोकि हैजडर्स श्रेणी में है, यानि साँसों के लिए खतरा। इसकी बड़ी वजह पीएम 2.5 और पीएम 10 का स्तर नहीं सुधरना है। इस जहरीली हवा से सबसे ज्यादा नुकसान बुजुर्गों बच्चों और सांस सम्बन्धी रोगियों को है। एक्सपर्ट ने फिलहाल लोगों को अधिक से अधिक भी घर पर ही रहने की सलाह के साथ एयर प्यूरीफायर उपयोग की सलाह दी है। केन्द्रीय प्रदूषण नियंतार्ण बोर्ड के 39 स्टेशन में से कई जगह हालत और भी ज्यादा खतरनाक है। अब कोई दो राय नहीं की दिल्ली की जहरीली हवा पूरी तरह जानलेवा बन चुकी है। एक्सपर्ट्स के मुताबिक इस खतरनाक स्तर के एक्यूआई में लगातार सांस लेने से न सिर्फ सांस सम्बन्धी बीमारियाँ बल्किफेफड़े कमजोर पड़ जाएंगे। हार्ट अटैक जैसे मामले बढ़ सकते हैं यही नहीं समय से पहले मौत भी हो सकती है। इसलिए अब इसे गंभीरता से लेने के अलावा कोई विकल्प नहीं है।केन्द्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने भी इसको लेकर चेतावनी दी है। इसलिए सलाह दी गयी है कि बिना एन 95 मास्क एक घर के बाहर न निकलें, बाहर कम से कम जब जरुरी हो तभी निकलें।
लोक कल्याणकारी और विकास कार्यों के लिए 38 हजार 555 करोड़ रूपये की स्वीकृति
बिजली उपभोक्ताओं को आवेदन करने की जरूरत नहीं, नई व्यवस्था लागू
EVM और चुनाव प्रक्रिया पर Gaurav Gogoi ने उठाए सवाल
भीषण गर्मी में राहत: सुखबासुपारा में नलकूप खनन से दूर हुई पेयजल समस्या, ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री का जताया आभार
Iran का 30 दिन का शांति प्रस्ताव—सुलह या नई चाल?
