दिल्ली में न्यू ईयर सेलिब्रेशन पर कड़ी नजर, 20 हजार पुलिसकर्मी संभालेंगे मोर्चा
दिल्ली | नए साल के जश्न को सुरक्षित बनाने के लिए दिल्ली पुलिस ने राजधानी में सुरक्षा व्यवस्था चाक चौबंद कर दी है. पुलिस का फोकस शराब पीकर गाड़ी चलाने, यातायात नियमों के उल्लंघन और हुड़दंग पर सख्ती से रोक लगाने पर है |
अधिकारियों के मुताबिक, नए साल की पूर्व संध्या पर कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए यातायात पुलिस और अर्धसैनिक बलों सहित करीब 20,000 पुलिसकर्मियों की तैनाती की जा रही है |
सीमाओं पर भी कड़ा पहरा
पुलिस ने बताया कि पड़ोसी राज्यों से बड़ी संख्या में लोगों के दिल्ली आने की संभावना को देखते हुए हरियाणा और उत्तर प्रदेश से सटी सीमाओं पर भी सुरक्षा बढ़ा दी गई है. शहर के सभी प्रमुख प्रवेश बिंदुओं पर नाकाबंदी कर वाहनों की जांच की जाएगी, ताकि किसी भी तरह की अव्यवस्था को रोका जा सके |
एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि पार्टी जोन, बाजारों और ‘नाइटलाइफ’ स्थलों पर अतिरिक्त बल तैनात रहेगा. कनॉट प्लेस, हौज खास और प्रमुख मॉल परिसरों के आसपास विशेष यातायात व्यवस्था की गई है | कनॉट प्लेस के ‘इनर सर्कल’ में केवल वैध स्टिकर वाले वाहनों को ही प्रवेश मिलेगा. वहीं, इंडिया गेट पर भी अतिरिक्त पुलिस बल तैनात रहेगा |
ब्रीथ एनालाइजर से होगी जांच
अधिकारी ने कहा, "यातायात पुलिस ने खतरनाक ड्राइविंग और स्टंटबाजी से निपटने के लिए विस्तृत योजना बनाई है. जांच बिंदुओं पर ‘ब्रेथ एनालाइजर’ का बड़े पैमाने पर उपयोग होगा और उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी."
पुलिस ने शराब पीकर वाहन चलाने या स्टंट करने पर वाहन को तत्काल जब्त करने के निर्देश भी दिए हैं. पुलिस के अनुसार, थाना प्रभारियों को पूरी रात अपने दल के साथ सड़कों पर रहने का निर्देश दिया गया है. रणनीतिक स्थानों पर त्वरित प्रतिक्रिया टीम (क्यूआरटी) तैनात रहेगी |
इसके साथ ही नियमित सत्यापन अभियान के तहत होटल, गेस्ट हाउस, रैन बसेरे, बस और रेलवे स्टेशनों की जांच की जाएगी, ताकि अवैध रूप से रह रहे संदिग्ध लोगों की पहचान की जा सके |
राशिफल 06 मई 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
विकास कार्यों में लेटलतीफी बर्दाश्त नहीं, गुणवत्ता के साथ समय-सीमा में पूरे हों कार्य: राज्यमंत्री गौर
तकनीकी शिक्षा मंत्री श्री इन्दर सिंह परमार की अध्यक्षता में एसजीएसआईटीएस, इंदौर की "शासी निकाय की 129वीं" बैठक हुई
सिंगाजी ताप विद्युत गृह में आधुनिक रेलवे प्लेटफॉर्म का शुभारंभ
इंदौर में 9 से 13 जून तक होगा ब्रिक्स देशों के कृषि मंत्रियों का सम्मेलन : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
