पूर्व पीएम इमरान खान की आंखों की जांच और बच्चों से फोन पर कराएं बात
इस्लामाबाद। पाकिस्तान की सुप्रीम कोर्ट ने पूर्व पीएम इमरान खान की सेहत और परिवार से बातचीत की सुविधा देने को लेकर आदेश जारी किया है। कोर्ट ने अधिकारियों को निर्देश दिया है कि 16 फरवरी तक किसी योग्य नेत्र विशेषज्ञ से इमरान खान की आंखों की जांच कराई जाए, साथ ही इमरान के परिवार से फोन पर बातचीत कराने का निर्देश दिया है। इमरान खान की ओर से दायर की गई मानवीय आधार वाली याचिका पर सुनवाई करते हुए सुप्रीम कोर्ट ने इमरान खान की सेहत को प्राथमिकता देते हुए जेल प्रशासन को स्पष्ट निर्देश दिए हैं।
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक कोर्ट ने निर्देश दिए कि आंखों की जांच में कोई देरी नहीं होनी चाहिए और इसके लिए 16 फरवरी की समयसीमा तय की है। विशेषज्ञ डॉक्टर इमरान की आंखों की स्थिति की जांच करेंगे और जरूरत पड़ने पर उचित इलाज की सलाह देंगे। कोर्ट ने केवल स्वास्थ्य ही नहीं, बल्कि इमरान खान के मानवीय अधिकारों का भी सम्मान किया है। कोर्ट ने अधिकारियों को आदेश दिया है कि इमरान खान को उनके बच्चों से फोन पर बात करने की अनुमति और सुविधा दी जाए। लंबे वक्त से अपने परिवार और बच्चों से दूर जेल में बंद इमरान के लिए ये एक बड़ी भावनात्मक राहत है।
बता दें पाकिस्तान के पूर्व पीएम इमरान खान को 2023 में गिरफ्तार किया गया था और तब से वह जेल में बंद हैं। उनकी पत्नी बुशरा बीबी भी जेल में बंद हैं। पीटीआई का दावा है कि इमरान खान की सेहत बिगड़ रही है और उन्हें मेडिकल जांच की जरूरत है।
राहुल गांधी का हमला: PM मोदी के पास LPG संकट से निपटने की कोई नीति नहीं, कोविड जैसी अव्यवस्था
शर्मनाक हालात! बेटी के अंतिम संस्कार के लिए नहीं मिली लकड़ी, डीजल-टायर से किया दाह संस्कार
टीवीके प्रमुख विजय ने चेन्नई चुनावी दौरा रद्द किया, समय और पुलिस पाबंदियों को बताया कारण
एनडीए सरकार बनते ही सोना तस्करी आरोपियों पर सख्ती, दो महीने में जेल: अमित शाह
बंगाल चुनाव से पहले BJP और TMC में टकराव, हेट स्पीच को लेकर दोनों पार्टियां चुनाव आयोग पहुंचीं
