आज रायपुर में जुटेगा मेडिकल जगत, AIIMS के दीक्षांत समारोह में शामिल होंगे उपराष्ट्रपति
रायपुर | देश के उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन आज छत्तीसगढ़ के एक दिवसीय प्रवास पर रायपुर पहुंच रहे हैं। वे यहां एम्स (AIIMS) रायपुर के तीसरे दीक्षांत समारोह में बतौर मुख्य अतिथि शिरकत करेंगे। सुबह 9:55 बजे एयरपोर्ट आगमन पर राज्यपाल रमेन डेका, राज्य के कैबिनेट मंत्रियों और विधायकों द्वारा उनका भव्य स्वागत किया जाएगा।
छात्रों को सौंपेंगे डिग्रियां, सुरक्षा के कड़े इंतजाम
तय कार्यक्रम के अनुसार उपराष्ट्रपति सुबह 10 बजे एयरपोर्ट से सीधे एम्स के लिए प्रस्थान करेंगे। वे सुबह 10:45 से दोपहर 12:35 बजे तक दीक्षांत समारोह में मौजूद रहेंगे और उत्तीर्ण विद्यार्थियों को डिग्रियां प्रदान करेंगे। वीआईपी दौरे को ध्यान में रखते हुए शासन-प्रशासन ने सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त किए हैं।
मुख्य सचिव ने लिया व्यवस्थाओं का जायजा
मुख्य सचिव ने अधिकारियों को उपराष्ट्रपति के मिनट-टू-मिनट कार्यक्रम का पालन कराने और एयरपोर्ट से लेकर कार्यक्रम स्थल तक यातायात व सुरक्षा व्यवस्था दुरुस्त रखने के निर्देश दिए हैं। सभी संबंधित विभागों को आपसी समन्वय से काम करने को कहा गया है।
दोपहर में दिल्ली वापसी का शेड्यूल
समारोह के समापन के बाद उपराष्ट्रपति दोपहर 12:35 बजे एम्स से रवाना होकर 1:15 बजे स्वामी विवेकानंद अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पहुंचेंगे। वहां 10 मिनट के औपचारिक विदाई कार्यक्रम के पश्चात दोपहर 1:25 बजे वे विशेष विमान से नई दिल्ली के लिए उड़ान भरेंगे।
रायगढ़ के रामलीला मैदान में 14 से 23 सितंबर तक सजेगा चक्रधर समारोह का भव्य मंच
कठिनाईयों और संघर्ष के बावजूद अपनी पहचान और गौरव को बनायें रखने वाले सिंधी समाज पर सभी को गर्व : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
राष्ट्रीय पर्यटन मंच पर छत्तीसगढ़ की गूंज, देश-दुनिया के सामने खुली पर्यटन संभावनाओं की नई राह
सेवा संकल्प अभियान 2026: हुनर को मिल रही नई उड़ान’
पूरे क्षेत्र को स्वास्थ्य सेवाओं से कवर करें, शत-प्रतिशत टीकाकरण एवं गर्भवती महिलाओं का समय पर पंजीयन एवं एएनसी जांच सुनिश्चित हो: उप मुख्यमंत्री शुक्ल
