रेल यात्रियों के लिए बड़ा अपडेट, छत्तीसगढ़ से गुजरने वाली 10 ट्रेनों के समय में बदलाव
रायपुर। ईस्ट कोस्ट रेलवे ने छत्तीसगढ़ से गुजरने वाली और ओडिशा की ओर जाने वाली 10 प्रमुख ट्रेनों की समय-सारणी में संशोधन किया है। परिचालन संबंधी सुधार और यात्री सुविधा के उद्देश्य से पुरी एवं भुवनेश्वर स्टेशन पर समाप्त होने वाली इन गाड़ियों के आगमन समय में 5 से 45 मिनट तक का बदलाव किया गया है। यह संशोधित समय-सारणी 13 से 17 सितंबर 2026 के बीच लागू होगी। रेलवे ने स्पष्ट किया है कि मार्ग के अन्य मध्यवर्ती स्टेशनों की टाइमिंग में कोई बदलाव नहीं हुआ है।
पुरी पहुँचने वाली ट्रेनों की नई समय-सारणी
-
18478 योगनगरी ऋषिकेश-पुरी उत्कल एक्सप्रेस (14 सितंबर से): अब सुबह 3:25 बजे के बजाय 3:35 बजे पुरी पहुँचेगी।
-
20814 जोधपुर-पुरी एक्सप्रेस (14 सितंबर से): अब सुबह 10:00 बजे के बजाय 10:45 बजे पुरी पहुँचेगी।
-
12844 अहमदाबाद-पुरी एक्सप्रेस (14 सितंबर से): अब सुबह 8:05 बजे के बजाय 8:35 बजे पुरी पहुँचेगी।
-
12145 एलटीटी-पुरी एक्सप्रेस (15 सितंबर से): अब सुबह 6:35 बजे के बजाय 6:45 बजे पुरी पहुँचेगी।
-
20917 इंदौर-पुरी हमसफर एक्सप्रेस (16 सितंबर से): अब शाम 6:45 बजे के बजाय 7:00 बजे पुरी पहुँचेगी।
-
20862 अहमदाबाद-पुरी एक्सप्रेस (13 सितंबर से): अब सुबह 6:40 बजे के बजाय 6:45 बजे पुरी पहुँचेगी।
-
20824 अजमेर-पुरी एक्सप्रेस (17 सितंबर से): अब दोपहर 2:40 बजे के बजाय 3:05 बजे पुरी पहुँचेगी।
-
22828 सूरत-पुरी एक्सप्रेस (16 सितंबर से): अब दोपहर 2:40 बजे के बजाय 3:05 बजे पुरी पहुँचेगी।
-
12993 गांधीधाम-पुरी एक्सप्रेस (13 सितंबर से): अब दोपहर 2:40 बजे के बजाय 3:05 बजे पुरी पहुँचेगी।
भुवनेश्वर पहुँचने वाली ट्रेन के समय में बदलाव
-
12879 एलटीटी-भुवनेश्वर एक्सप्रेस (13 सितंबर से): अब सुबह 7:00 बजे के बजाय 7:15 बजे भुवनेश्वर स्टेशन पहुँचेगी।
यात्रियों के लिए मुख्य निर्देश
रेल अधिकारियों के अनुसार, यह परिवर्तन केवल अंतिम गंतव्य स्टेशनों (पुरी और भुवनेश्वर) पर आगमन समय के लिए है। ट्रेनों के प्रस्थान स्टेशन और रास्ते में पड़ने वाले सभी स्टेशनों पर गाड़ियों की आवाजाही पूर्व निर्धारित समय-सारणी के अनुसार ही होगी।
राशिफल 14 सितम्बर 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बेमेतरा जिले को दी 183 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात
रायगढ़ के रामलीला मैदान में 14 से 23 सितंबर तक सजेगा चक्रधर समारोह का भव्य मंच
कठिनाईयों और संघर्ष के बावजूद अपनी पहचान और गौरव को बनायें रखने वाले सिंधी समाज पर सभी को गर्व : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
