जैकी श्रॉफ ने की नागपुर के मारबत उत्सव की तारीफ, बोले- दुनिया तक पहुंचनी चाहिए इसकी पहचान
नागपुर। नागपुर में ऐतिहासिक मारबत महोत्सव का भव्य आयोजन किया गया, जिसमें महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के साथ-साथ बॉलीवुड अभिनेता जैकी श्रॉफ और प्रसिद्ध फिल्मकार सुभाष घई ने भी शिरकत की। इस पारंपरिक उत्सव की भव्यता को देखकर जैकी श्रॉफ काफी प्रभावित हुए और उन्होंने इसकी सराहना करते हुए कहा कि इस अनूठे आयोजन की गूंज पूरी दुनिया तक पहुँचनी चाहिए।
दुनिया भर को देखना चाहिए यह उत्सव
समारोह में शामिल हुए अभिनेता जैकी श्रॉफ ने मीडिया से बातचीत में कहा कि यह एक बेहद शानदार कार्यक्रम है और दुनिया भर के लोगों को इसके बारे में पता होना चाहिए। मारबत महोत्सव नागपुर की लगभग 145 साल पुरानी एक अनूठी और ऐतिहासिक सांस्कृतिक परंपरा है, जो हर साल पोला त्योहार के ठीक दूसरे दिन भाद्रपद महीने में बड़े उत्साह के साथ मनाई जाती है।
बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक
इस पारंपरिक महोत्सव के तहत बांस, कपड़े और कागज से तैयार किए जाने वाले विशालकाय पुतलों (मारबत और बडग्या) की एक भव्य शोभायात्रा निकाली जाती है, जिसमें हजारों लोगों की भीड़ उमड़ती है। इन पुतलों को समाज की बुराइयों और नकारात्मकता का प्रतीक माना जाता है, जिन्हें जुलूस के बाद जला दिया जाता है। यह अनूठा उत्सव शहर से बुराई और नकारात्मकता को समाप्त कर अच्छाई की जीत का संदेश देता है।
सेवा संकल्प अभियान 2026: हुनर को मिल रही नई उड़ान’
पूरे क्षेत्र को स्वास्थ्य सेवाओं से कवर करें, शत-प्रतिशत टीकाकरण एवं गर्भवती महिलाओं का समय पर पंजीयन एवं एएनसी जांच सुनिश्चित हो: उप मुख्यमंत्री शुक्ल
"हम सब बराबर, बराबर हमारे अधिकार" के ध्येय वाक्य को चरितार्थ कर रहा है मध्यप्रदेश मानवाधिकार आयोग : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
लगातार दो वर्ष देश में सर्वाधिक रिकवरी दर, यह किसानों की मेहनत का परिणाम है - उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा
नशे के अवैध कारोबार के विरुद्ध कार्रवाई को मिशन के रूप में लेकर कार्य करें-उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा
