हानिया आमिर के नए गाने ‘पाब्लो’ में राखी सावंत का सरप्राइज, फैंस बोले- क्या बात है!
पाकिस्तानी अभिनेत्री हानिया आमिर ने 'पाब्लो' गाने के साथ अपने म्यूजिकल सफर की शुरुआत की है। इस गाने की सबसे खास बात यह है कि इसमें बॉलीवुड अभिनेत्री राखी सावंत की आवाज भी शामिल है। भारत और पाकिस्तान की इस अनोखी क्रॉस-बॉर्डर जुगबंदी को दर्शकों द्वारा काफी पसंद किया जा रहा है।
हानिया आमिर का पहला रैप सॉन्ग
पाकिस्तानी अभिनेत्री हानिया आमिर का यह पहला रैप गाना 10 सितंबर को रिलीज हुआ है। इस गाने को हानिया ने खुद लिखा और कंपोज किया है, जिसके वीडियो में वह डांस करती नजर आ रही हैं। गाने के बैकग्राउंड में राखी सावंत की आवाज सुनाई देती है, जिसमें वह हानिया की तारीफ करती और उन्हें हौसला देती नजर आ रही हैं। गाने के अंत में राखी खुद भी वीडियो में दिखाई देती हैं।
राखी सावंत का खास अंदाज और फैंस की प्रतिक्रिया
गाने में राखी सावंत की आवाज में यह संवाद सुनाई देता है, 'हानिया मेरी जान, कोई टेंशन नहीं लेनी। तुम हूर हो, तुम्हारे चेहरे पर नूर है। तुम्हारी खूबसूरती से लोग जलते हैं, तुम शेरनी हो।' इस अनूठे सहयोग को सोशल मीडिया पर फैंस का भरपूर प्यार मिल रहा है। कई यूजर्स ने इस जोड़ी की तारीफ की है, तो कुछ ने राखी सावंत के अंदाज को बेहद मनोरंजक बताया है। राखी ने भी इस पर खुशी जताते हुए इंस्टाग्राम पर फैंस के रिएक्शन और अपना एक डांस वीडियो शेयर किया है।
राशिफल 14 सितम्बर 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बेमेतरा जिले को दी 183 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात
रायगढ़ के रामलीला मैदान में 14 से 23 सितंबर तक सजेगा चक्रधर समारोह का भव्य मंच
कठिनाईयों और संघर्ष के बावजूद अपनी पहचान और गौरव को बनायें रखने वाले सिंधी समाज पर सभी को गर्व : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
राष्ट्रीय पर्यटन मंच पर छत्तीसगढ़ की गूंज, देश-दुनिया के सामने खुली पर्यटन संभावनाओं की नई राह
