शहद त्वचा संबंधित कई समस्याओं से छुटकारा दिलाने में मदद करता है। ये त्वचा की टैनिंग और दाग-धब्बों को दूर करने में मदद करता है।शहद न केवल स्वास्थ्य के लिए बल्कि त्वचा के लिए भी बहुत फायदेमंद होता है। ये त्वचा संबंधित कई समस्याओं से बचाने का काम करता है। ग्लोइंग त्वचा के लिए आप शहद में कौन सी चीजें मिलाकर इस्तेमाल कर सकते हैं ।

शहद - त्वचा में कसाव के लिए आप केवल शहद का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके लिए शहद को 10 से 15 मिनट के लिए चेहरे पर लगाएं। इसके बाद चेहरे को सादे पानी से धो लें। ये स्किन को टाइट करने का काम करता है।

क्लीजिंग के लिए - एक बाउल में थोड़ा दूध लें। इसमें आधा चम्मच शहद मिलाएं। अब कॉटन का इस्तेमाल करके इसे चेहरे पर लगाएं। इसे 10 मिनट तक लगा रहने दें। इसके बाद चेहरे को धो लें। ये क्लीजिंग का काम करता है।

स्क्रब - एक बाउल में एक चम्मच शहद लें। इसमें थोड़ा सा शहद मिलाएं। इसमें नींबू का रस मिलाएं। इन सारी चीजों को मिलाकर चेहरे और गर्दन पर लगाएं। इसे कुछ देर तक लगा रहने दें। इसके बाद चेहरे को सादे पानी से धो लें।

फेस पैक - एक बाउल में 1 चम्मच चंदन पाउडर लें। इसमें थोड़ा सा शहद मिलाएं। इन दोनों चीजों को मिलाकर चेहरे और गर्दन पर लगाए। इसे कुछ देर तक त्वचा पर लगा रहने दें। इसके बाद चेहरे को सादे पानी से धो लें।