कलेक्टर डॉ सिद्दीकी ने मिलेट्स कैफे सारंगढ़ का शुभारंभ किया
सारंगढ़ बिलाईगढ़ : कलेक्टर डॉ फरिहा आलम सिद्दीकी ने कलेक्टोरेट परिसर में ‘‘मिलेट्स कैफे सारंगढ़’’शुभारंभ किया। छत्तीसगढ़ लिपिक वर्गीय शासकीय कर्मचारी संघ और जिला कार्यालय खाद्य विभाग के संयुक्त तत्वावधान में इस मिलेट्स का आरंभ और संचालन किया जा रहा है। इस मिलेट्स कैफे के सभी खाद्य पदार्थ नाश्ता बड़ा, समोसा, मोमोज, इडली, पराठा, खीर, ढोकला आदि रागी, ज्वार, बाजरा से बनाया जा रहा है। राज्य शासन की मिलेट्स को बढ़ावा देने के लिए कलेक्टर डॉ. सिद्दीकी की पहल पर जिला प्रशासन का नवाचार है। मिलेट्स शुभारंभ अवसर पर अतिथि सारंगढ़ विधायक उत्तरी जांगड़े, अरूण मालाकार एवं साथीगण ने मिलेट्स के पकवान ग्रहण किए। विधायक ने खाद्य पदार्थों का निरीक्षण की। इस अवसर पर अपर कलेक्टर निष्ठा पाण्डेय तिवारी, संयुक्त कलेक्टर भागवत जायसवाल, एसडीएम मोनिका वर्मा, खाद्य अधिकारी चित्रकांत धु्रव, सीईओ अभिषेक बनर्जी, प्रबंधक सूर्यकांत शुक्ला, तहसीलदार आयुष तिवारी, वरिष्ठ पत्रकार भरत अग्रवाल, दीपक थवाईत सहित जिला प्रशासन के अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे।
बैतूल के पूजा हॉस्पिटल में इलाज के दौरान महिला की मौत, शव राठी हॉस्पिटल रेफर
Yogi Adityanath ने 500 KMPH की मैग्लेव ट्रेन में किया सफर, जापान दौरे का VIDEO वायरल
JPC की मांग पर बढ़ा सियासी पारा, विधायकों ने किया बहिर्गमन
एमपी सरकार का बड़ा फैसला: ई-टेंडर से होंगे शराब दुकानों के आवंटन
अंकिता लोखंडे ने पति विक्की के साथ शेयर किया वीडियो, कपल ने की भक्तंबर पूजा; लिखा- 'प्रार्थना शक्तिशाली...'
