कर्मचारियों के खिलाफ जांच और कार्रवाई का ऑनलाइन ब्योरा होगा उपलब्ध
लखनऊ|अब राज्य कर्मियों के खिलाफ चल रही जांच, विभागीय कार्रवाई और सतर्कता जांच संबंधी सूचना मानव संपदा पोर्टल पर ऑनलाइन दर्ज की जाएगी। इस संबंध में प्रमुख सचिव नियुक्ति एवं कार्मिक एम. देवराज ने शासनादेश जारी कर दिया है। उन्होंने सभी संबंधित अधिकारियों को इसका कड़ाई से पालन सुनिश्चित करने को कहा है।
शासनादेश में कहा गया है कि मानव संपदा पोर्टल के सभी ऑफिस एडमिन आईडी अपने रिपोर्टिंग में कार्यरत सभी कार्मिकों की जानकारी अपडेट करेंगे। जिन कार्मिकों के खिलाफ विभागीय कार्रवाई या सतर्कता जांच चल रही है उनके मामलों में संबंधित कॉलम में हां लिखा जाए। साथ ही विभागीय कार्रवाई और सतर्कता जांच की जानकारी ऑनलाइन उसके सर्विस बुक में भी दर्ज करें। जिस कार्मिक के खिलाफ कोई जांच नहीं है उसके फार्म के आगे नहीं लिखा जाए।
जानकारी ऑनलाइन अपडेट करने के लिए विभागीय अधिकारियों को प्रारूप भी भेजा गया है। आदेश में कहा गया है कि एडमिन विभागीय कार्रवाई से संबंधित स्थिति यूजर लॉगिन विंडो में अपडेट करेंगे। प्रदेश के सभी रिपोर्टिंग कार्यालयों के नोडल ऑफिस एडमिन आईडी के माध्यम से मानव संपदा पोर्टल में लॉगिन करेंगे और इसके बाद ऐसे सभी कार्मिकों की स्थिति को दर्ज करेंगे।
सैंडपेपरगेट पर डेविड वॉर्नर का बड़ा खुलासा: क्या पूरी ऑस्ट्रेलियाई टीम थी शामिल? ख्वाजा का किया समर्थन
दिवाली पर दिल्ली में आग और झुलसने के मामले बढ़े: दमकल को मिलीं 214 कॉल, AIIMS में 42 मरीज भर्ती
बाइक की टक्कर से मजदूर की मौत, अज्ञात वाहन ने राहगीर को कुचला; वाराणसी में तीन की गई जान
कार की चाबी नहीं मिलने पर भड़का पड़ोसी, पेट्रोल छिड़ककर गाड़ी को किया आग के हवाले
पीएम के बस्तर दौरे के बीच राहुल का तंज: जवानों को सरकार के वादों पर विश्वास नहीं
