जैविक एवं प्राकृतिक खेती तथा संतुलित उर्वरक उपयोग पर किसानों को किया गया जागरूक
रायपुर : भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद-राष्ट्रीय जैविक स्ट्रेस प्रबंधन संस्थान, रायपुर द्वारा संचालित खेत बचाओ अभियान-रबी 2026 के अंतर्गत आज जिला बेमेतरा के साजा विकासखंड की ग्राम पंचायत पदमी में किसान जागरूकता एवं प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में गांव के 25 किसानों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
कार्यक्रम के दौरान वैज्ञानिक डॉ. एल. एल. खरबिकर एवं डॉ. अजय वर्मा ने किसानों को आधुनिक, टिकाऊ एवं वैज्ञानिक कृषि पद्धतियों की विस्तृत जानकारी दी। वैज्ञानिकों ने जैविक एवं प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने, मृदा स्वास्थ्य संरक्षण, उर्वरकों के संतुलित एवं उचित उपयोग तथा पर्यावरण अनुकूल कृषि तकनीकों को अपनाने पर विशेष जोर दिया।
तकनीकी व्याख्यानों के माध्यम से किसानों को बताया गया कि मिट्टी की उर्वरता बनाए रखने, कृषि लागत कम करने तथा फसल उत्पादन की गुणवत्ता एवं स्थिरता बढ़ाने के लिए वैज्ञानिक कृषि पद्धतियों को अपनाना आवश्यक है। इसके साथ ही किसानों और वैज्ञानिकों के बीच सीधा संवाद भी आयोजित किया गया, जिसमें किसानों ने खेती से संबंधित अपनी समस्याओं एवं जिज्ञासाओं को साझा किया तथा वैज्ञानिकों से उपयोगी सुझाव प्राप्त किए।
कार्यक्रम में ग्राम पंचायत पदमी की सरपंच श्रीमती हेमलता सिन्हा की उपस्थिति रही।
संस्थान द्वारा संचालित खेत बचाओ अभियान का उद्देश्य किसानों को मृदा स्वास्थ्य संरक्षण, संतुलित पोषक तत्व प्रबंधन, प्राकृतिक एवं जैविक खेती, जल संरक्षण तथा जलवायु अनुकूल कृषि तकनीकों के प्रति जागरूक करना है, ताकि खेती को अधिक टिकाऊ, लाभकारी एवं पर्यावरण अनुकूल बनाया जा सके।
दिवाली के दिन अंबिकापुर में कुकुर तिहार की धूम, कुत्तों को फूलमाला पहनाकर किया सम्मान
प्रेमी के साथ मिलकर पत्नी ने रची पति की हत्या की साजिश, हार्ट अटैक बताकर पुलिस को किया गुमराह
सैंडपेपरगेट पर डेविड वॉर्नर का बड़ा खुलासा: क्या पूरी ऑस्ट्रेलियाई टीम थी शामिल? ख्वाजा का किया समर्थन
दिवाली पर दिल्ली में आग और झुलसने के मामले बढ़े: दमकल को मिलीं 214 कॉल, AIIMS में 42 मरीज भर्ती
बाइक की टक्कर से मजदूर की मौत, अज्ञात वाहन ने राहगीर को कुचला; वाराणसी में तीन की गई जान
