इडली और सांभर साउथ इंडिया का डिश है। इस डिश को र्सिफ साउथ इंडिया के लोग ही नहीं बल्कि सभी लोग खाना पसंद करते हैं। बता दे कि यह डिश टेस्टी होने के साथ ही हेल्दी भी होता है। ऐसे में आप चाहे तो आप इसे आसानी से घर पर बना सकती है। इसे बनाने में काफी कम समय लगता है। ऐसे में आप इसे अपने बच्चों के लिए काफी आसानी से बना सकती हैं।

सामग्री : उड़द दाल,चावल,नमक,मेथी के बीज,पानी

विधि : सूजी और उड़द दाल से रवा इडली बनाना काफी ज्यादा आसान है। इसको बनाने के लिए आपको सबसे पहले एक कटोरी में उड़द दाल और मेथी डालें। दूसरे बाउल में सूजी डालें। अब आपको इडली बनाने के 2 घंटे पहले उड़द दाल और रवा को पानी में भिगोकर रखना होगा।अब आपको मेथी और उड़द दाल को मिक्सर ग्राइंडर में डालकर इसका पेस्ट तैयार करना होगा। इसके बाद आप इसमें भीगीं हुई सूजी डालें और अच्छी तरह से मिला ले।

बता दे कि इन सभी को अच्छे तरीके से मिलाएं और इसका पतला बैटर तैयार कर ले। अब आपको बैटर बनकर तैयार हो गया है। आप चाहे तो इसे 4 से 5 घंटे के लिए फर्मेंटेड होने दे।इडली का सांचा में आपको घी लगाना होगा। घी लगाने से आपकी इडली सांचा में नहीं चीपकेगी। अब आप इसमें बैटर डाल दे। बैटर अच्छे से चम्मच की मदद से डालें।

आपको सबसे पहले इडली के कुकर में पानी डालना होगा। इसे कुछ देर तक उबलने दे। इसके बाद आप इडली के खांचा को पानी के ऊपर रख दें। इसके बाद आपको गैस का आंच बढ़ाना होगा। अब आप तेज आंच में 5 से 10 मिनट तक इडली को ढक्कन लगाकर अच्छी तरह से पकाएं। कुछ मिनट में आपका इडली बनकर तैयार हो जाएंगा। ये खाने में टेस्टी होने के साथ हेल्दी भी होगा।