कितने लोगों के लिए : 2

सामग्री :

100 ग्राम आम का गूदा
100 ग्राम चीनी
200 मिली दूध
2 नग मैंगो आइसक्रीम स्कूप्स
एक चुटकी इलायची पाउडर
सजाने के लिए ड्राई फ्रूट्स

विधि :

- मैंगो मिल्क शेक बनाने के लिए सबसे पहले मिक्सर में आम का गूदा, चीनी और दूध मिलाकर पीस लें।

- अब इसे 15-20 मिनट के लिए डी-फ्रीज करें और एक बार फिर अच्छे से ब्लेंड कर लें।

- ऐसा करने से मिल्क शेक गाढ़ा हो जाएगा।

- इसके बाद में मैंगो आइसक्रीम स्कूप्स डालें।

- अब इस शेक में इलायची पाउडर मिलाएं ।

- अंत में ड्राई फ्रूट्स से इसे अच्छे से गार्निश करें और ठंडा-ठंडा सर्व करें।