तेज रफ्तार कार की चपेट में आने से 2 बच्चों की मौत, मां घायल
इटावा । इटावा जिले में शनिवार शाम एक तेज रफ्तार कार की चपेट में आने से 2 बच्चों की मौत हो गई तथा उनकी मां गंभीर घायल हो गई। एक पुलिस अधिकारी ने यह जानकारी दी। इटावा के सीओ अमित कुमार सिंह ने बताया कि इटावा-कानपुर राष्ट्रीय राजमार्ग-दो के एक कस्बे में बहन से मिलने के बाद फ्रेंडस कॉलोनी निवासी विमला देवी अपने बेटा-बेटी के साथ घर लौट रही थी तभी एक तेज रफ्तार कार ने तीनों को रौंद दिया। हादसे में विमला गंभीर रूप से घायल हो गई जबकि उसके बेटे देव और बेटी रिया ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। सिंह ने बताया कि विमला को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां डॉक्टरों ने उसे मेडिकल कॉलेज सैफई रेफर कर दिया। बताया जा रहा है कि पुलिस ने कार को बकेवर थाना क्षेत्र से पकड़ लिया है, लेकिन कार सवार मौके से फरार हो गए।
राशिफल: जानिए, कैसा रहेगा आपका आज का दिन (23 मार्च 2026)
उन्नत खेती से शीला राजवाड़े बनीं लखपति दीदी
रासायनिक उर्वरकों का कम उपयोग और प्राकृतिक व जैविक खेती को कर रहें प्रोत्साहित
विश्व वानिकी दिवस पर विविध कार्यक्रमों का हुआ आयोजन
