अभिनेत्री माधुरी दीक्षित की मां का निधन..
अभिनेत्री माधुरी दीक्षित नेने की माता श्रीमती स्नेहलता दीक्षित का आज सुबह 8.40 बजे निधन हो गया है।इस बात की जानकारी माधुरी दीक्षिक के पारिवारिक सहयोगी रिक्कू राकेश नाथ ने दी।उन्होंने बताया कि स्नेहलता दीक्षित का घर पर ही स्वाभावित तरीके से निधन हुआ है।वहीं माधुरी दीक्षित ने भी इस बारे में दुखद समाचार साझा किया है।उन्होंने लिखा, 'हमारी प्यारी प्यारी आई स्नेहलता दीक्षित आज सुबह अपने प्रियजनों के बीच से चली गईं। उनका अंतिम संस्कार आज दोपहर 3 बजे डॉ ई मूसा रोड,जीजामाता नगर,वर्ली मुंबई स्थित वैकुंठ धाम में होगा'।
मध्य प्रदेश पुलिस अकादमी में परिवहन उप निरीक्षक बैच के आधारभूत प्रशिक्षण का शुभारंभ
विदिशा के डायल 112 हीरोज : सतर्कता और संवेदनशीलता से बची ज़िंदगी, तालाब में कूदी महिला को सुरक्षित बाहर निकाला
आरक्षित वर्ग के विद्यार्थियों के लिए बड़ी राहत, छात्रवृत्ति के लिए ₹15 करोड़ मंजूर
