नई दिल्ली । रमजान के महीने का पहला शुक्रवार  (14 मार्च) है। दिल्ली पुलिस ने शुक्रवार की नमाज के लिए सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए है। पिछले हफ्ते इंद्रलोक इलाके में शुक्रवार की नमाज के दौरान हुए बवाल को देखते हुए इंद्रलाेक इलाके में सुरक्षा के खास प्रबंध किए गए हैं। इंद्रलोक के साथ ही उत्तरी दिल्ली के अन्य इलाकों में ऐतियातन सुरक्षा के अतिरिक्त इंतजाम किए गए हैं। रमजान के महीने का आज पहला शुक्रवार है सुरक्षा और शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए दिल्ली पुलिस ने इंद्रलोक इलाके में खास इंतजाम किए हैं। अमन कमेटी के सदस्यों के साथ बैठक की गई। इसके साथ ही व्यापारियों से भी बैठक कर शांति व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग मांगा। गुरुवार रात डीसीपी और थानाध्यक्ष ने इलाके में पेट्रोलिंग की। पिछले शुक्रवार हुए बवाल को देखते हुए दिल्ली पुलिस अतिरिक्त सतर्कता बरत रही है। इलाके में दिल्ली पुलिस के साथ ही अर्धसैनिक बलों के जवान भी तैनात किए गए है।