भोपाल : किसान-कल्याण एवं कृषि विकास मंत्री कमल पटेल ने दीपावली के दिन हरदा बाजार में खरीददारी की। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के वोकल फॉर लोकल के मूल मंत्र को अंगीकार करते हुए स्थानीय व्यापारियों से झाड़ू और दीये खरीदे।

कृषि मंत्री पटेल ने बाजार में व्यापारियों से मेल-मुलाकात की। वे बाजार में बच्चों से मिले और उन्हें दुलार किया। बुजुर्गों के चरण-स्पर्श कर आशीर्वाद प्राप्त किया। मंत्री पटेल ने कहा कि दीपावली उमंग, उत्साह और उल्लास का पर्व है। सभी के साथ मिल कर दीपावली मनाने से खुशियाँ दोगुनी होती हैं। मंत्री पटेल ने सभी को दीपावली की बधाई और शुभकामनाएँ दी।