भोपाल ।   एमपी नगर इलाके में एक 43 वर्षीय महिला से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। आरोपित ने महिला से दो माह पहले अमर कुशवाह बनकर दोस्ती की थी और बाद वह अकरम खान निकला। बाद में महिला को जब इसका पता चला तो उसने एमपी नगर थाने में पूरे घटनाक्रम की शिकायत की। इस पर पुलिस ने दुष्कर्म और मप्र धार्मिक स्वतंत्रता अधिनियम के तहत एफआइआर दर्ज कर ली है। एमपी नगर पुलिस के मुताबिक पिपलानी इलाके में रहने वाली महिला गृहणी है और अपने पति से अलग दो बच्चों के साथ रहती है। करीब दो माह पहले उनको अपने घर में पुताई करानी थी, इसके लिए उनको अच्छे पेंटर की तलाश थी, इसके लिए उनको एक नंबर मिला। उस पर महिला ने बात की तो उसने अपना नाम अमर सिंह कुशवाह बताया और उनसे बात की। बाद में महिला के घर में काम कराने के बाद महिला की आरोपित से बातचीत फोन पर होने लगी।आरोपित ने महिला को अपने जाल में फंसाकर रविवार को उसे एमपी नगर के एक होटल में बुलाया। जहां महिला के साथ आरोपित ने दुष्कर्म किया। बाद में महिला ने जब उसका पर्स देखा तो आधार कार्ड पर उसका नाम अकरम लिखा था। इस पर महिला ने आरोपित से झगड़ा किया तो आरोपित ने कबूल किया कि वह अमर ने अकरम है और भाग निकला।

महिला को तिलक लगाकर भेजता था फोटो

आरोपित इतना शातिर था कि उसने जानबूझकर महिला को फंसाने के लिए हिंदुओं की तरह तिलक लगाकर फोटो भेजा करता था। इससे उसे विश्वास हो जाए कि वह अमर कुशवाहा है। महिला ने आरोपित का फोटो और उसका मोबाइल नंबर पुलिस को उपलब्ध करवा दिया है।

हिंदू संगठनों ने थाना घेरा

घटना की जानकारी लगने के बाद सैंकड़ों की संख्या में हिंदू संगठन एमपी नगर थाने पहुंचे और थाने का घेराव कर आरोपित पर एफआइआर दर्ज करने की मांग की। इस पर पुलिस ने भरोसा दिलाया कि आरोपित पर कठोर कार्रवाई होगी। इस पर पुलिस ने आरोपित पर केस दर्ज कर लिया है।

इनका कहना है

महिला की शिकायत पर आरोपित के खिलाफ दुष्कर्म और मप्र धार्मिक स्वतंत्रता अधिनियम के तहत केस दर्ज कर लिया गया है।आरोपित की तलाश की जा रही है। जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

राजेश सिंह भदौरिया अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त