जबलपुर ।    केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह माल गोदाम चौक पर पहुंचकर राजा शंकर शाह कुंवर रघुनाथ शाह की मूर्ति पर पुष्पांजलि अर्पित किया। स्‍थल पर मौजूद लोगों का अभिवादन स्‍वीकार किया। जबलपुर समेत महाकोशल अंचल की 38 विधानसभा सीट को साधने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह जबलपुर आ रहे है। 28 अक्टूबर को दोपहर 12.50 बजे वे विमान से जबलपुर आएंगे। शाह का मप्र में तीन दिवसीय प्रवास है। पहले दिन करीब दो घंटे जबलपुर में संभाग के नेताओं के साथ उनकी चुनावी रणनीति पर मंत्रणा होगी।

यूपी हाथरस से BJP विधायक अंजुला सिंह माहोर का बयान

UP की तरह प्रियंका गांधी के MP दौरों का नहीं होगा कोई असर। कांग्रेस के चेहरों और BJP संगठन का कोई मुकाबला नहीं। सिर्फ चुनाव के वक्त जनता के बीच जाती हैं प्रियंका। प्रदेश की जनता बनवाएगी BJP सरकार। आदिवासी आरक्षित सीटों पर बड़ी जीत दर्ज करेगी BJP। मण्डला जिले की प्रभारी बनाई गईं हैं अंजुला सिंह। अमित शाह आ रहे हैं भाजपा कार्यालय में उनके आगमन से पूर्व भाजपा के संभागीय कार्यालय में सभी पदाधिकारी नगर अध्यक्ष पूर्व नगर अध्यक्ष पहुंच गए।

आगमन को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने तैयारी पूरी

केन्द्रीय मंत्री के जबलपुर आगमन को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने तैयारी पूरी कर ली है। जानकारी के मुताबिक अमित शाह के साथ भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा, मध्य प्रदेश चुनाव प्रभारी और केन्द्रीय मंत्री भूपेन्द्र सिंह यादव, राज्यसभा सांसद कविता पाटीदार सहित कई दिग्गज नेता मौजूद रहेंगे।

चुनिंदा पदाधिकारियों को बुलाया

जिला अध्यक्ष प्रभात साहू ने बताया कि अमित शाह 12.50 बजे विमान से डुमना एयरपोर्ट पर आएंगे। इसके पश्चात वे माल गोदाम चौक पर राजा शंकर शाह और कुंवर रघुनाथ शाह की प्रतिमा पर माल्यार्पण करेंगे। आदिवासी नृत्य की भी प्रस्तुति होगी। यहां से वे भाजपा कार्यालय रानीताल जाएंगे और वहां भोजन उपरांत संभागीय बैठक लेंगे।