मध्यप्रदेश में 4 दिन भारत जोड़ो यात्रा करेंगी प्रियंका
 
विजय मत,बुरहानपुर/इंदौर। 
मप्र में राहुल के साथ प्रियंका गांधी भारत जोड़ो यात्रा में नजर आएंगी। प्रदेश कांग्रेस के लिए यह दोगुनी खुशी की बात है। क्योंकि इससे महिलाओं की भागीदारी यात्रा में बढ़ सकती है। यात्रा कल 23 नवम्बर को बुरहानपुर से मध्यप्रदेश में प्रवेश करेगी। और 4 दिन बाद राजस्थान की तरफ बढ़ जाएगी। मध्यप्रदेश में कांग्रेस जनों के भीतर राहुल की यात्रा ने नई ऊर्जा का संचार किया है। पार्टी के भीतर नया जोश खरोश है। जानकारों का मानना है कि मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान ने भारत जोड़ो यात्रा से ठीक दो दिन पहले जनजातीय गौरव यात्रा निकालना शुरू करने का निर्णय लिया है उसके बाद कांग्रेस पार्टी पहले से ज्यादा अलर्ट हो गई है। भारत जोड़ो यात्रा का प्रभाव कहीं से भी कमजोर न पड़ने पाए यात्रा के प्रभारी दिग्विजयसिंह और प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ रणनीतियों में बदलाव कररहे हैं। प्रियंका गांधी का भाई राहुल के साथ मध्यप्रदेश की यात्रा में नजर आना इसी रणनीति का हिस्सा है। कमलनाथ बुरहानपुर पहुंच चुके हैं। तैयारी जोर शोर से की जा रही है। कुछ दिन पहले इंदौर से राहुल गांधी के नाम भेजे गए धमकियों भरे पत्र के बाद मप्र पुलिस भी अलर्ट हो गई है। गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा साफ कर चुके हैं कि भारत जोड़ो यात्रा की सुरक्षा के लिए पर्याप्त प्रबंध किए गए हैं। कांग्रेस पार्टी ने राहुल की यात्रा का जो रूट मैप तैयार किया है उसमें ज्यादातर आदिवासी क्षेत्रों से होकर गुजरती है। यानी जनजातीय वोटरों का विशेष रूप से ध्यान रखा गया गया है। मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान भी यात्रा को अप्रभावी बनाने की हर कोशिश कर रहे हैं। वे आदिवासी योध्दा टांट्या भील मामा की जन्मस्थली पहुंचकर जनजातीय गौरव यात्रा आरम्भ करेंगे। इधर भारत जोड़ो यात्रा के बुरहानपुर प्रभारी पूर्व सांसद अरुण यादव ने भी पूरी ताकत झोंक रखी है। 

भारत जोड़ो यात्रा के निमाड़ प्रभारी अरुण यादव ने रोकड़िया हनुमान मंदिर में टेका माथा। 

सेवादल के प्रदेश अध्यक्ष रजनीश सिंह, पूर्व कृषि मंत्री व विधायक सचिन यादव, नेता ब्रजभूषण नाथ, बुरहानपुर जिलाध्यक्ष अजय रघुवंशी, समेत अन्य समर्थकों के साथ ईश्वर का लिया आशीर्वाद लिया। 
कल 23 नवंबर को बुरहानपुर से मध्यप्रदेश में एंटर हो रही है राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा। अरुण यादव बुरहानपुर, खंडवा, खरगोन के लिए यात्रा के प्रभारी हैं। 

न्यूज़ सोर्स : Vijay Mat