भाजपा को मिला सबसे युवा राष्ट्रीय अध्यक्ष, नितिन नबीन का नाम तय
दिल्ली : में भारतीय जनता पार्टी को नया राष्ट्रीय नेतृत्व मिलने जा रहा है। BJP National President Nitin Nabin अब पार्टी के 12वें राष्ट्रीय अध्यक्ष होंगे। सोमवार को दिल्ली स्थित पार्टी मुख्यालय में राष्ट्रीय अध्यक्ष पद के लिए नामांकन प्रक्रिया पूरी की गई, जिसमें केवल नितिन नबीन का ही नाम सामने आया। 45 वर्षीय नितिन नबीन इस पद पर पहुंचने वाले भाजपा के सबसे युवा राष्ट्रीय अध्यक्ष भी बन गए हैं।
नामांकन प्रक्रिया के बाद राष्ट्रीय चुनाव अधिकारी डॉ. के. लक्ष्मण ने जानकारी दी कि इस पद के लिए नितिन नबीन के अलावा किसी अन्य नेता ने नामांकन नहीं किया। उन्होंने बताया कि नितिन के समर्थन में कुल 37 सेट नामांकन पत्र दाखिल किए गए थे। सभी नामांकन पत्रों की जांच की गई और वे पूरी तरह वैध पाए गए। अब आज उनके नाम की औपचारिक घोषणा की जाएगी।
इस दौरान पार्टी के शीर्ष नेतृत्व ने नितिन नबीन को खुलकर समर्थन दिया। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, गृह मंत्री अमित शाह, केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा, नितिन गडकरी सहित सभी राज्यों के मुख्यमंत्रियों और वरिष्ठ नेताओं ने उनके समर्थन में नामांकन पत्र जमा किए। भाजपा ने 16 जनवरी को राष्ट्रीय अध्यक्ष पद के चुनाव की अधिसूचना जारी की थी, जबकि नितिन नबीन को इससे पहले 14 दिसंबर 2025 को पार्टी का कार्यकारी अध्यक्ष बनाया गया था।
नितिन नबीन के चयन पर उनके परिवार में भी खुशी का माहौल है। उनकी पत्नी दीपमाला श्रीवास्तव ने कहा कि केंद्रीय नेतृत्व को यह अच्छी तरह पता है कि कौन व्यक्ति काम करने में सक्षम है। उन्होंने कहा, “हीरे की पहचान जौहरी ही करता है। पार्टी ने सही व्यक्ति को चुना है। नितिन ने दिन-रात पार्टी के लिए मेहनत की है और आज उसी मेहनत का फल मिला है।”
Durg News: 27 साल के CISF जवान ने लगाई फांसी, शव के पास पेपर पर लिखा मिला भाई का नाम और नंबर
तारिक रहमान के शपथ समारोह में शामिल नहीं होंगे PM मोदी? 17 फरवरी को मुंबई में इमैनुएल मैक्रों के साथ मीटिंग फिक्स
CG News: अब इस जिले में धर्मांतरित महिला के शव दफनाने पर मचा बवाल! परिवार ने किया घर वापसी का ऐलान, फोर्स तैनात
भारत-पाक मुकाबले से पहले उज्जैन में हवन-पूजन, टीम इंडिया की जीत के लिए 50 पुजारियों ने की विशेष प्रार्थना
Indian Student Death: अमेरिका में भारतीय छात्र का मिला शव, 6 दिन पहले हुआ था लापता
