छत्तीसगढ़ के मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर में दशहरा पर अश्लील डांस और कांग्रेसी नेताओं के नोट उड़ाने के विवाद के बाद अब कोरबा जिले का एक वीडियो वायरल है। इसमें मंच पर लड़कियां 'टिप-टिप बरसा पानी...' गाने पर डांस कर रही हैं, और भाजपा नेता उन पर नोट उड़ाते नजर आ रहे हैं। यह वीडियो भी दशहरा कार्यक्रम का बताया जा रहा है। इसके बाद अब कांग्रेस के निशाने पर BJP आ गई है। कांग्रेस ने कहा है कि संस्कारी पार्टी की अशोभनीय हरकत है।दरअसल, कटघोरा में 5 अक्तूबर को रावण दहन कार्यक्रम था। इस बार कार्यक्रम बस स्टैंड में न होकर हाईस्कूल स्टेडियम मैदान में था। रावण का पुतला दहन के बाद मंच पर सांस्कृतिक कार्यक्रम की शुरुआत की गई। इसमें बाहर से लड़कियों को डांस करने के लिए बुलाया गया था। यहां भी लड़कियां बोल्ड डांस करने मंच पर उतर गईं। बताया जा रहा है कि इस दौरान BJP पार्षद मंच पर चढ़ आए। उन्होंने लड़कियों पर नोटों की बारिश शुरू कर दी। आरोप है कि उन्होंने अश्लील हरकतें भी की।