रायपुर | मुख्यमंत्री भूपेश बघेल एक दिन के ब्रेक के बाद बुधवार से फिर भेंट-मुलाकात कार्यक्रम की शुरुआत कर रहे हैं। अगली कड़ी में नवगठित जिले सक्ती का जैजैपुर विधानसभा क्षेत्र होगा। मुख्यमंत्री बघेल यहां कुछ नई घोषणाएं भी कर सकते हैं। इस दौरान लोगों की समस्याओं और शासन की योजनाओं को लेकर भी बात करेंगे। इससे पहले सोमवार को CM का कवर्धा में कार्यक्रम था। वहां से उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव की अंत्येष्टि के लिए CM देर रात ही लौट आए थे।

शासन की ओर से जारी किए गए तय कार्यक्रम के मुताबिक, मुख्यमंत्री बघेल रायपुर परेड ग्राउंड से हेलीकॉप्टर में सुबह 11.30 बजे सक्ती के जैजैपुर के लिए उड़ान भरेंगे। वहां ग्राम कांशीगढ़ में दोपहर 12.30 बजे CM की चौपाल लगेगी। फिर दोपहर  2.25 बजे मालखरौदा विकासखंड के ग्राम छपोरा पहुंचेंगे। वहां दोपहर 3.05 बजे भेंट-मुलाकात कार्यक्रम शुरू होगा। इसके बाद शाम 5.05 बजे जैजैपुर के हसौद और 6.30 बजे से विभिन्न प्रतिनिधि मंडलों से मुलाकात करेंगे।