भोपाल : मुख्यमंत्री  शिवराज सिंह चौहान ने आज धर्मपत्नी  साधना सिंह के साथ निवास में गोवर्धन पूजा की। उन्होंने निवास के उद्यान में बनाई गई गोवर्धन पर्वत की प्रतिकृति की परिक्रमा भी की। मुख्यमंत्री  चौहान ने गो-माता एवं बछियों को दुलार कर पूजा की और उन्हें आहार खिलाया। मुख्यमंत्री  चौहान ने प्रकृति, जीव-जन्तुओं के संरक्षण, प्रदेशवासियों के सुख-समृद्धि और संपन्नता की कामना की। पूजन में वन मंत्री डॉ. कुंवर विजय शाह, विधायक  रामेश्वर शर्मा तथा पारिवारिक मित्र शामिल हुए।