आज से कॉर्मशियल सिलेंडर 72 रुपये तक हुआ सस्ता
हर महीने कई वित्तीय नियमों में बदलाव होते हैं। इन बदलावों का असर आम जनता की रोजमर्रा की जिंदगी पर पड़ता है।आज से जून (June 2024) का महीना शुरू हो जाएगा। ऐसे में चलिए जानते हैं कि कल से कौन-से वित्तीय नियमों (Rules Changing From June 1) में बदलाव हो रहा है।1 जून को तेल कंपनियों ने कमर्शियल सिलेंडर के नए रेट जारी कर दिए हैं। कॉमर्शियल सिलेंडर की कीमत में 72 रुपए तक कटौती की गई है। दिल्ली में अब इसकी कीमत 69.50 रुपए घटकर 1676 रुपए हो गई है, जो 1,745.50 रुपए थी। वहीं, कोलकाता में इसकी कीमत 72 रुपए कम होकर 1787 रुपए हो गई।बात करें मुंबई की तो यहां कॉमर्शियल सिलेंडर 69.50 रुपये घटकर 1698.50 रुपए और चेन्नई में 1840.50 रुपए का मिल रहा है। हालांकि, 14.2 KG वाले घरेलू गैस सिलेंडर की कीमतों में कोई बदलाव नहीं हुआ है।
राशिफल: जानिए, कैसा रहेगा आपका आज का दिन (23 फ़रवरी 2026)
सशक्त समाज निर्माण में शिक्षा और संगठन की भूमिका अहम : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने भारत के मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति सूर्यकांत का किया आत्मीय स्वागत
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने सुनी ‘मन की बात’ की 131वीं कड़ी
मालवा की अनुकूल भौगोलिक स्थिति और सुदृढ़ अधोसंरचना से औद्योगिक विकास को मिली नई गति : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
