कांग्रेस विधायक नीरज शर्मा को फोन पर मिली जान से मारने की धमकी
फरीदाबाद के कांग्रेस विधायक नीरज शर्मा को फोन पर जान से मारने की धमकी मिली। धमकी देने वाले दो आरोपित दिनेश और बंसीलाल को क्राइम ब्रांच ने मात्र 2 घंटे के अंदर काबू किया। मामले में आगे की तफ्तीश जारी है।जानकारी के मुताबिक, कल यानी मंगलवार रात 8 बजे किसी अनजान नंबर से उन्हें धमकी मिली है। इसे लेकर पुलिस को शिकायत दी गई थी।
बंसीलाल नाम का व्यक्ति जो औरंगाबाद का रहने वाला है जिसकी जीवन नगर में दूध डेयरी है। 6 महीने पहले पर्वतीय कॉलोनी में एक डेयरी थी।स्थानीय पब्लिक और नीरज शर्मा की वजह से उसको वहां से डेयरी हटानी पड़ी थी। जिससे उसका आर्थिक नुकसान हो रहा था। धमकी देने वाला दिनेश, बंसीलाल के यहां पर काम करता है। दिनेश यूपी के मथुरा का रहने वाला है।
उधर, ओल्ड फरीदाबाद थाना क्षेत्र के एक राजकीय स्कूल में शारीरिक शिक्षक आठवीं कक्षा की छात्रा छेड़छाड़ करने वाले मामले की जांच महिला थाना पुलिस करेगी। महिला थाना पुलिस अब अन्य छात्राओं से भी बात करेगी। अभी पुलिस ने आरोपित को गिरफ्तार नहीं किया है।
CG Rajya Sabha Election: छत्तीसगढ़ की 2 राज्यसभा सीटों पर चुनाव, जानें BJP-कांग्रेस से कौन से नाम हैं आगे
रेल यात्रियों के लिए खुशखबरी! छत्तीसगढ़ से होकर चलेंगी ये 15 होली स्पेशल ट्रेनें, जानें किन स्टेशनों में होगा स्टॉपेज
महाकाल मंदिर में भक्तों के लिए बड़ी खबर: संध्या और शयन आरती अब पूरी तरह ऑनलाइन
देशभर में उड़ानें प्रभावित, चेक-इन सिस्टम फेल होने से अफरा-तफरी
CG – सेंट्रल जेल में कैदी ने हंसिया से काटा खुद का गला, मचा हड़कंप…..इस मामले में काट रहा है सजा…..
