कांग्रेस प्रवक्ता गौरव वल्लभ भाजपा में शामिल
नई दिल्ली । कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता गौरव वल्लभ गुरुवार पार्टी से इस्तीफा देने के बाद भाजपा में शामिल हो गए। उन्होंने सुबह ही कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खडग़े को लेटर लिखकर इस्तीफा दिया था। गौरव ने खडग़े से कहा था कि वे न तो सनातन विरोधी नारे लगा सकते हैं और न ही सुबह-शाम देश के वेल्थ क्रिएटर्स को गाली दे सकते हैं। इसी वजह से पार्टी से इस्तीफा दे रहे हैं। कांग्रेस ने राजस्थान विधानसभा चुनाव 2023 में गौरव वल्लभ को उदयपुर सीट से मैदान में उतारा था, लेकिन वे भाजपा के ताराचंद जैन से 32 हजार से ज्यादा वोटों से हार गए थे। गौरव वल्लभ एक टीवी डिबेट से चर्चा में आए थे। तब उन्होंने भाजपा प्रवक्ता से पूछा था कि ट्रिलियन में कितने शून्य होते हैं, ये तो बता दीजिए।
जबलपुर में राकेश सिंह का बयान: बजट से प्रदेश को मिलेगी नई रफ्तार
रिटायर सैन्य अधिकारियों पर किताब लिखने की कोई पाबंदी नहीं: रक्षा मंत्री का स्पष्टीकरण
पावरप्ले में 'पावर' गायब!: टीम इंडिया की ओपनिंग जोड़ी क्यों हो रही फेल? पांच मैचों में सिर्फ 34 रन की साझेदारी
शीर्ष क्रम फेल...उपकप्तान अक्षर को बाहर कर सुंदर को जगह!: इन सात वजहों से हारा भारत, टीम मैनेजमेंट सवालों में
34 साइबर ठग अरेस्ट, 45 फरार
