दिल्ली विकास प्राधिकरण (DDA) ने फ्लैट बिक्री से अब तक की सबसे बड़ी कमाई की
दिल्ली विकास प्राधिकरण (DDA) को अब फ्लैटों की बिक्री से जमकर कमाई हो रही है. डीडीए के अधिकारियों के मुताबिक पिछले 10 सालों में घरों को बेचकर अब तक की सबसे ज्यादा कमाई की है. दरअसल, अप्रैल 2023 से 27 फरवरी 2025 के बीच डीडीए ने 15 हजार से ज्यादा फ्लैट बेचकर 5,185 करोड़ रुपये कमाए हैं. यह अप्रैल 2015 से मार्च 2023 के दौरान घरों की बिक्री से हुई 4,462 करोड़ रुपये से ज्यादा है.
वित्त वर्ष 2024-25 में DDA ने 7,184 फ्लैटों की बिक्री की. इनमें ज्यादातर फ्लैट पहले आओ, पहले पाओ योजना के तहत बेचे गए. डीडीए ने इस दौरान निर्माण श्रमिकों, महिलाओं और SC/ST श्रेणियों के लोगों को रियायती दरों पर भी फ्लैट बेचे. इस अवधि में अकेले नरेला में 2,700 फ्लैट बिके. दिल्ली में फ्लैटों की बिक्री में इस उछाल से डीडीए की वित्तीय स्थिरता को बढ़ावा मिला है. ऐसा इसलिए कि फ्लैटों की बिक्री से हुई कमाई डीडीए के सामान्य विकास खाते (जीडीए) में जमा किए जाते हैं. डीडीए अधिकारियों के मुताबिक आय बढ़ने से डीडीए की नई विकास परियोजनाओं को बजट आवंटन संभव होगा बल्कि शहरी बुनियादी ढांचे को बढ़ाने की क्षमता को मजबूत करने में भी मदद मिली है.
साल 2024-25 में 370 करोड़ की कमाई
टीओआई की रिपोर्ट के अनुसार साल 2024-25 में डीडीए ने फ्लैटों की बिक्री से 2,786 करोड़ रुपये जुटाए हैं, जो पिछले वर्ष के 2,416 करोड़ रुपये से 370 करोड़ रुपये अधिक है. DDA के अधिकारी वित्तीय स्थिति में सुधार का श्रेय एलजी वीके सक्सेना को देते हैं. मई 2022 में DDA के अध्यक्ष बनने के बाद उन्होंने रियायती आवास योजनाओं, प्रभावी मार्केटिंग और तेजी से निर्माण पर जोर दिया.
जबकि एलजी का पदभार ग्रहण करने के बाद विनय सक्सेना ने डीडीए की गिरती वित्तीय स्थिति के बारे में चिंता जताई थी. उन्होंने कहा था कि प्राधिकरण पर 10 हजार करोड़ रुपये से अधिक की देनदारियां हैं. एलजी ने डीडीए की वित्तीय स्थिति साझा करते हुए कहा था कि साल 2016-17 से 2021-22 के दौरान कुल घाटा 3,209.14 करोड़ रुपये था. डीडीए की ऋण देनदारियां 8,915 करोड़ रुपये थी.
इन हालातों को देखते हुए एलजी ने डीडीए के अधिकारियों से आम जनता से स्थिति को सुधारने के लिए सुझाव देने को कहा. इसके बाद, फ्लैटों की बिक्री को बढ़ावा देने की रणनीति सुझाने के लिए एक सलाहकार को काम पर रखा गया. तब से नरेला पर 2023 फोकस सहित कई आवास योजनाओं ने बदलाव में योगदान दिया है. एलजी की इस पहल से DDA ने नरेला क्षेत्र का तेजी से विकास हुआ. मेट्रो कनेक्टिविटी, नई डीटीसी बस सेवाएं, शिक्षा हब, विश्वविद्यालय और अंतरराष्ट्रीय खेल स्टेडियम की योजनाओं को भी बढ़ावा मिला. अधिकारियों के अनुसार वर्तमान में 20 DTC बस रूट नरेला को जोड़ते हैं, जिन्हें जल्द ही 50-60 रूट तक बढ़ाने की योजना है. बीजेपी की नई सरकार इस बहुत जल्द फैसला लेगी.
मध्य प्रदेश: मोहन कैबिनेट बैठक आज, चना-मसूर की MSP पर हो सकती चर्चा
‘चांद मेरा दिल’ टीजर रिलीज, Lakshya बने जुनूनी आशिक, Ananya Panday दिखीं तड़पती
IPL में ‘किंग’ से मिले ‘प्रिंस ऑफ बंगाल’, Shah Rukh Khan और Sourav Ganguly की मुलाकात वायरल
