दिल्ली पुलिस ने गैंगस्टर्स के खिलाफ चलाया ताबड़तोड़ ऑपरेशन, कई ठिकानों पर छापेमारी
दिल्ली: राजधानी दिल्ली में पुलिस ने गैंगस्टर्स के खिलाफ एक ऑपरेशन को अंजाम दिया है। बीती रात गैंगस्टर्स से जुड़े बदमाशों के ठिकाने पर ताबड़तोड़ छापेमारी की हुई। वहीं नांगलोई और अलीपुर फायरिंग के शूटर के साथ स्पेशल सेल की मुठभेड़ हुई। शाहबाद डेयरी में पुलिस ने गोली मारकर एक को गिरफ्तार किया है।
मिली जानकारी के मुताबिक, विदेश में बैठे मोंटी और जेल में बंद अंकेश लाकड़ा के संपर्क में था। दिल्ली में बीती रात गैंगस्टर्स से जुड़े बदमाशों के ठिकाने पर रातभर छापा मारा। लिस्ट में लॉरेंस बिश्नोई, नीरज बवानिया, काला जठेड़ी, हासिम बाबा, टिल्लू ताजपुरिया गैंग से जुड़े सहयोगियों के ठिकानों पर कार्रवाई की है। जिन संदिग्धों को पकड़ा गया है। उनसे पूछताछ की जा रही है। पूरा डिटेल इकट्ठा करने के बाद पुलिस मामले की जानकारी देगी।
मध्य प्रदेश में 6 साल में 2.70 लाख से ज्यादा बेटियां-बहुएं लापता
जुबिन नौटियाल की याचिका पर कोर्ट का अहम सवाल
श्री राम कॉलेज ऑफ कॉमर्स में बिजनेस कॉन्क्लेव का भव्य आयोजन
भतीजी की विदाई में भावुक हुए राजपाल यादव, गले लगाकर दिलासा देते आए नजर; वीडियो हुआ वायरल
लंदन रवाना होने से पहले मुंबई एयरपोर्ट पर नजर आईं आलिया भट्ट, बाफ्टा फिल्म अवॉर्ड्स में करेंगी शिरकत
