आतिशी को दिल्ली पुलिस ने ‘जेड श्रेणी की सुरक्षा प्रदान की
नई दिल्ली । दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी सिंह को पुलिस ने ‘जेड श्रेणी की सुरक्षा प्रदान की है। आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि दिल्ली पुलिस ने आतिशी के काफिले में एक पायलट सहित सुरक्षा कवर मुहैया कराया है। प्रोटोकॉल के तहत दिल्ली के मुख्यमंत्री को गृह मंत्रालय के निर्देश पर ‘जेड श्रेणी की सुरक्षा दी जाती है। दिल्ली पुलिस ‘जेड श्रेणी की सुरक्षा प्राप्त व्यक्ति के लिए पालियों में 22 सुरक्षाकर्मी तैनात करती है।
‘जेड श्रेणी की सुरक्षा में निजी सुरक्षा अधिकारी (पीएसओ), ‘एस्कॉर्ट और सशस्त्र सुरक्षा कर्मी भी शामिल होते हैं। एक पुलिस सूत्र ने कहा कि खतरे के आंकलन के बाद गृह मंत्रालय के निर्देश पर केंद्रीय एजेंसियों द्वारा आगे भी उनकी सुरक्षा की समीक्षा की जा सकती है।
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने सुनी ‘मन की बात’ की 131वीं कड़ी
मालवा की अनुकूल भौगोलिक स्थिति और सुदृढ़ अधोसंरचना से औद्योगिक विकास को मिली नई गति : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
भारत सरकार के पर्यटन मंत्रालय की पहल ‘देखो अपना देश’ से जागा युवाओं में उत्साह
देश के प्रत्येक व्यक्ति को जनजातीय इतिहास को जानना चाहिए: चीफ जस्टिस न्यायमूर्ति सूर्यकांत
27 दिनों तक चिकित्सकों की देखभाल से नन्हीं जान को मिला नया जीवन
