नई दिल्ली । वर्कप्लेस पर यौन शोषण के मामले में दिल्ली सबसे पहले नंबर पर है। अगस्त 2022 तक 11.2 लाख महिलाओं ने अपनी शिकायतें दर्ज कराई हैं। वहीं पंजाब में 10.53 लाख महिलाओं ने तथा गुजरात में 10 लाख महिलाओं ने यौन शोषण की शिकायतें दर्ज कराई हैं। 
महिला एवं बाल विकास मंत्रालय की रिपोर्ट के अनुसार देश के विभिन्न राज्यों में वर्कप्लेस पर यौन शोषण की अभी तक 70.17 लाख शिकायतें प्राप्त हुई हैं। इनमें से दिल्ली पंजाब गुजरात में 31.78 लाख शिकायतें, केवल 3 राज्यों की हैं। 
 महिला एवं बाल विकास मंत्रालय की रिपोर्ट के अनुसार लक्ष्यदीप, पांडुचेरी, सिक्किम, त्रिपुरा और दादरा नगर हवेली की स्थिति सबसे अच्छी है। यहां से बहुत कम शिकायतें प्राप्त हुई है।