दिल्ली सरकार के मंत्रियों के बीच विभागों का बंटवारा
नई दिल्ली । दिल्ली में आतिशी सरकार के शपथ ग्रहण के बाद अब मंत्रियों के बीच विभागों का बंटवारा भी कर दिया गया है। आतिशी के पास जल, वित्त, पॉवर समेत 13 विभागों की जिम्मेदारी रहेगी। इससे पहले भी वो इन विभागों को संभाल रही थीं। वहीं, कैबिनेट मंत्रियों में से सौरभ भारद्वाज के पास स्वास्थ्य, शहरी विकास और समाज कल्याण सहित आठ विभाग रहेंगे।
गोपाल राय को तीन और कैलाश गहलोत को 5 विभाग दिए गए हैं। इमरान हुसैन को दो और मुकेश अहलावत को 5 विभागों की जिम्मेदारी दी गई है।
गोपाल राय के पास पर्यावरण समेत तीन विभाग होंगे। कैलाश गहलोत परिवहन, महिला एवं बाल विकास समेत चार विभागों का प्रभार संभालेंगे। इमरान हुसैन खाद्य आपूर्ति और चुनाव विभाग का प्रभार संभालेंगे। मुकेश अहलावत दिल्ली के एससी-एसटी मंत्री बनेंगे, साथ ही श्रम समेत चार और विभाग भी संभालेंगे।
राशिफल: जानिए, कैसा रहेगा आपका आज का दिन (23 फ़रवरी 2026)
सशक्त समाज निर्माण में शिक्षा और संगठन की भूमिका अहम : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने भारत के मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति सूर्यकांत का किया आत्मीय स्वागत
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने सुनी ‘मन की बात’ की 131वीं कड़ी
मालवा की अनुकूल भौगोलिक स्थिति और सुदृढ़ अधोसंरचना से औद्योगिक विकास को मिली नई गति : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
