यमन के पास एक और जहाज पर ड्रोन अटैक
नई दिल्ली। अरब सागर में यमन के पास फिर से एक जहाज पर ड्रोन अटैक हुआ है। इसके बाद जहाज में आग भी लग गई। हालांकि बाद में इस पर काबू पा लिया गया। जेन्को पिकार्डी नाम के इस जहाज पर मार्शल आइलैंड का फ्लैग लगा हुआ था। भारतीय नेवी ने बताया कि हमला मंगलवार रात करीब 11 बजकर 11 मिनट पर हुआ।
नेवी के मुताबिक, हमले के वक्त जहाज अदन की खाड़ी में यमन के अदन पोर्ट से करीब 111 किमी दूर था। अटैक के तुरंत बाद जहाज ने मदद के लिए सिग्नल भेजा। जहाज पर 22 क्रू मेंबर्स सवार हैं, जिसमें से 9 भारतीय हैं। हमले में किसी को नुकसान नहीं पहुंचा है। ड्रोन अटैक की सूचना मिलते ही नेवी ने वॉरशिप ढ्ढहृस् विशाखापट्टनम को मदद के लिए रवाना किया। देर रात करीब 12 बजकर 30 मिनट पर वॉरशिप ने वहां पहुंचकर हमले का मुआयना किया। आग से वेसल को कोई नुकसान नहीं पहुंचा है। बॉम्ब एक्सपट्र्स ने कहा कि जहाज आगे की यात्रा जारी रख सकता है। हालांकि, हमला किसने किया इसकी जानकारी फिलहाल सामने नहीं आई है।
Durg News: 27 साल के CISF जवान ने लगाई फांसी, शव के पास पेपर पर लिखा मिला भाई का नाम और नंबर
तारिक रहमान के शपथ समारोह में शामिल नहीं होंगे PM मोदी? 17 फरवरी को मुंबई में इमैनुएल मैक्रों के साथ मीटिंग फिक्स
CG News: अब इस जिले में धर्मांतरित महिला के शव दफनाने पर मचा बवाल! परिवार ने किया घर वापसी का ऐलान, फोर्स तैनात
भारत-पाक मुकाबले से पहले उज्जैन में हवन-पूजन, टीम इंडिया की जीत के लिए 50 पुजारियों ने की विशेष प्रार्थना
Indian Student Death: अमेरिका में भारतीय छात्र का मिला शव, 6 दिन पहले हुआ था लापता
