नई दिल्ली । सरिता विहार में पति ने झगड़ा होने के बाद अपनी पत्नी की गला दबाकर हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपित गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस उपायुक्त राजेश देव ने बताया कि बुधवार को सूचना मिली थी कि सरिता विहार क्षेत्र में एक महिला की हत्या कर दी गई है। इस पर पुलिस आली गांव के सपेरा बस्ती में पहुंची। यहां पर एक महिला का शव फर्श पर  एक गद्दे के ऊपर पड़ा था। महिला की गर्दन पर चोट के निशान थे। पुलिस ने बताया कि मंगलवार रात को दोनों के बीच झगड़ा हुआ था। आरोपित पति ने बुधवार तड़के चुन्नी से गला घोंटकर उसकी हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपित पति को गिरफ्तार कर लिया है।