सिटी बस में लगी भीषण आग, बाल-बाल बचे 20 यात्री
फरीदाबाद । गुरुग्राम से यात्रियों को लेकर आ रही सिटी बस में बुधवार दोपहर सैनिक कालोनी के सामने आग लग गई। बस में 20 यात्री सवार थे। सभी समय रहते सुरक्षित बाहर निकल गए।फायर ब्रिगेड की दो गाड़ियों ने आग पर काबू पाया, तब तक बस पूरी तरह जल गई थी। एसजीएम नगर थाना के प्रभारी इंस्पेक्टर संदीप ने बताया कि शुभगमन सिटी बस गुरुग्राम से एनआइटी फरीदाबाद आ रही थी।सैनिक कॉलोनी के सामने यात्रियों को उतारने के लिए चालक ने बस रोकी। कुछ यात्री रहे थे, इसी दौरान बस में पीछे से धुंआ उठने लगा।
चालक और परिचालक ने इसका संज्ञाल लेकर तुरंत सभी यात्रियों को बस से बाहर निकालने को कहा।बस के सभी दरवाजे खोलकर एक-एक कर यात्रियों को बाहर निकाला गया।थोड़ी देर बाद ही आग ने बस को पूरी तरह अपनी चपेट में ले लिया। बस धू-धूकर जलने लगी। आस-पास घरों और दुकानों से लोग बाहर निकल आए और उन्होंने आग पर काबू पाने का प्रयास रहा, मगर विफल रहे। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस व फायर ब्रिगेड की गाड़ियों ने बड़ी मशक्कत से आग पर काबू पाया।
सनराइजर्स हैदराबाद को बड़ा झटका, पैट कमिंस शुरुआती मैचों से बाहर
कोलकाता नाइट राइडर्स को बड़ा झटका, स्टार गेंदबाज ज्यादातर मैचों से बाहर
इंडियन प्रीमियर लीग में सबसे ज्यादा रनआउट होने वाले खिलाड़ी, टॉप-3 में भारतीय दिग्गज
एबी डिविलियर्स ने चुना टी20 का महानतम खिलाड़ी, न लसिथ मलिंगा न विराट कोहली
गंगा में नाव पर इफ्तारी का वीडियो वायरल, नॉनवेज खाने के आरोप
