आकाशीय बिजली गिरने से पांच बच्चों की मौत...
राजनांदगांव। जिले के जोरातराई गांव के स्कूल में सोमवार को आकाशीय बिजली गिरने से पांच बच्चों की मौत हो गई। ये बच्चे भोजन अवकाश में खेल रहे थे। जिला शिक्षाधिकारी आदित्य खरे ने स्कूली बच्चों की मौत की पुष्टि की है। बताया गया कि सोमनी थाना क्षेत्र के जोरातराई गांव में करीब डेढ़ बच्चे के आसपास मौसम खराब हुआ, और बिजली की कडक़ड़ाहट के साथ बारिश हुई। उस वक्त गांव के सरकारी स्कूल के बच्चे भोजन अवकाश पर मैदान में खेल रहे थे, और वो आकाशीय बिजली के चपेट में आ गए। इससे घटनास्थल पर ही पांच बच्चों की मौत हो गई। कुछ बच्चों के घायल होने की भी खबर है। कलेक्टर संजय अग्रवाल, और एसपी व जिला शिक्षाधिकारी के अलावा मेडिकल टीम गांव पहुंची है। घायल बच्चों का उपचार शुरू हो गया है।
ईरान से 550 से ज्यादा भारतीयों को सुरक्षित निकाला, एस जयशंकर ने आर्मेनिया को धन्यवाद कहा
दो गर्लफ्रेंड छोड़कर भागा नाइजीरिया, मिलने आया तो पुलिस ने पकड़कर डिपोर्ट किया
फतवे को लेकर विवाद, ऑल इंडिया मुस्लिम त्योहार कमेटी का हमला: मुफ्ती 420 है
CM मोहन यादव ने PM मोदी से मुलाकात, कृषि कल्याण वर्ष के कामों की दी जानकारी
कौन हैं लेडी नागा किन्नर महामंडलेश्वर मां काली नंद गिरी? 70 खोपड़ियों के साथ क्यों घूमती हैं
