19 राज्यों में कोहरा, 9 शहरों में जीरो विजिबिलिटी
भोपाल/चंडीगढ़/दिल्ली/जयपुर । देश के 19 राज्यों में मंगलवार की सुबह घने कोहरे के साथ हुई। भोपाल, अजमेर, बीकानेर, लखनऊ, वाराणसी, बहराइच, बरेली, पटियाला और देहरादून में जीरो विजिबिलिटी रिकॉर्ड की गई। कोहरे का असर ट्रेनों पर भी देखने को मिला। दिल्ली में 26 ट्रेनें अपने निर्धारित समय पर नहीं चल पाईं।
उत्तर प्रदेश और राजस्थान के कुछ इलाकों में आज सुबह तापमान 6 डिग्री तक पहुंच गया। मौसम विभाग के मुताबिक, आज देश के उत्तरी राज्यों और उत्तरी राजस्थान के कई हिस्सों में न्यूनतम तापमान 6 से 9 डिग्री सेल्सियस के बीच रहेगा। दिल्ली, दक्षिण राजस्थान और उत्तरी मध्य प्रदेश में तापमान 10 से 12 डिग्री सेल्सियस तक गिरने की संभावना है। मौसम विभाग ने 5 से 11 जनवरी के बीच रात और दिन के तापमान में और गिरावट होने की संभावना जताई है। उत्तर भारत के कुछ राज्यों में शीत लहर भी चल सकती है।
बीएनपी अध्यक्ष रहमान 16 या 17 फरवरी को ले सकते हैं प्रधानमंत्री की शपथ
बाणगंगा थाना क्षेत्र में हुई हत्या का मामला उलझा, रंजिश में हत्या का अंदेशा
वेलेंटाइन-डे पर कार में मिले युवक और युवती के शव, दोनों के सिर में लगी थी गोली
वर्षा गायकवाड़ का बयान – मुंबईकरों की जान जोखिम में डालने वाला विकास मंजूर नहीं
महाशिवरात्रि पर छत्तीसगढ़ में उमड़ी आस्था, CM साय ने की पूजा
