दिल्ली में लू के थपेड़े झेलने के लिए हो जाएं तैयार
नई दिल्ली । दिल्ली के लोगों की मुसीबत बढ़ने वाली है। दोपहर में गर्मी का कहर देखने को मिल रहा है। लोग दोपहर के समय घर से बाहर निकलना, घूमना आदि को अवॉइड कर रहे हैं। लू और गर्म हवा के थपेड़े उनकी परेशानियां बढ़ा रहे हैं। मई महीने के आधा बीत जाने के बाद राजधानी दिल्ली के लोगों को अब गर्मी सताने वाली है। मौसम विभाग के अनुसार राजधानी में 18 और 19 मई को हीट वेव का कहर देखने को मिल सकता है। मौसम विभाग ने लोगों को गर्म हवाओं के थपेड़ों और लू से बचने की चेतावनी दी है। मौसम विभाग के अनुसार 18 और 19 मई को दिल्ली का अधिकतम तापमान 44 और 45 डिग्री रहने की संभावना है तो वहीं न्यूनतम तापमान 26 और 27 डिग्री रह सकता है। आने वाले दिनों में भी राजधानी में तापमान में गिरावट देखने को नहीं मिल रही है। मौसम विभाग के मुताबिक, 18 से 23 मई तक राजधानी का तापमान 44-45 के बीच रहने वाला है। भीषण गर्मी के प्रकोप का असर अभी से ही दिखाई दे रहा है। बारिश होने की कोई संभावना नहीं है, जिससे दिल्ली के लोगों को गर्मी से थोड़ी राहत मिले। राजधानी में हीट वेव के लिए मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग की ओर से दिए गए अपडेट के मुताबिक, 23 मई तक राजधानी दिल्ली में अधिकतम पारा 45 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है, जिसके कारण दिल्ली के लोगों की मुसीबत बढ़ने वाली है। दोपहर में गर्मी का कहर देखने को मिल रहा है। लोग दोपहर के समय घर से बाहर निकलना, घूमना आदि को अवॉइड कर रहे हैं। लू और गर्म हवा के थपेड़े उनकी परेशानियां बढ़ा रहे हैं।
देश के प्रत्येक व्यक्ति को जनजातीय इतिहास को जानना चाहिए: चीफ जस्टिस न्यायमूर्ति सूर्यकांत
27 दिनों तक चिकित्सकों की देखभाल से नन्हीं जान को मिला नया जीवन
नवाचार और तकनीक से मध्यप्रदेश को बनाया जायेगा अग्रणी कृषि राज्य : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
"मन की बात" देश और देशवासियों की उपलब्धियों को सामने लाने का एक प्रभावी प्लेटफार्म : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने चौहान से मुलाकात कर जाना स्वास्थ्य का हाल
