दिल्ली में टूट रहा गर्मी का रिकॉर्ड पारा पहुंचा 45 डिग्री के पार
नई दिल्ली । दिल्ली, यूपी, राजस्थान समेत कई राज्यों में भीषण गर्मी पड़ रही है। दिन का तापमान रोज का रोज बढ़ रहा है। दिल्ली के नजफगढ़ इलाके में शुक्रवार को तापमान 47.4 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया, जबकि आज दिल्ली के रिज इलाके में पारा 45 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच गया है। देश के अधिकतर राज्य भीषण गर्मी की चपेट में हैं। उत्तर प्रदेश, दिल्ली, हरियाणा, पंजाब, राजस्थान, छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश और बिहार समेत कई राज्यों में रोज का रोज तापमान बढ़ रहा है। दिल्ली-एनसीआर में शनिवार को आसमान से आग बरस रही है। तेज धूप के साथ भीषण लू चल रही है। लोगों को बाहर निकलने में खासा परेशानी हो रही है। शनिवार को दिल्ली के रिज इलाके में पारा 45 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच गया। स्थानीय मौसम विभाग के अनुसार, दिल्ली के सफदरजंग इलाके में शनिवार को 43.6 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया। पालम में 44 डिग्री सेल्सियस तापमान रहा। आयानगर इलाके में तापमान 44.8 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। शनिवार को दिल्ली का औसत अधिकतम तापमान 44 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।
देश के प्रत्येक व्यक्ति को जनजातीय इतिहास को जानना चाहिए: चीफ जस्टिस न्यायमूर्ति सूर्यकांत
27 दिनों तक चिकित्सकों की देखभाल से नन्हीं जान को मिला नया जीवन
नवाचार और तकनीक से मध्यप्रदेश को बनाया जायेगा अग्रणी कृषि राज्य : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
"मन की बात" देश और देशवासियों की उपलब्धियों को सामने लाने का एक प्रभावी प्लेटफार्म : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने चौहान से मुलाकात कर जाना स्वास्थ्य का हाल
