• मेष राशि :- स्वजनों व मित्रों से वाद-विवाद कार्यकारी क्षेत्र में अड़चने अवश्य ही बनेंगी, ध्यान रखें।
  • वृष राशि - उच्च पद की प्राप्ति अनेक सुखों का योग तथा उच्च वर्ग का सानिध्य प्राप्त होगा।
  • मिथुन राशि - अनेक तरह की बाधाएं मानसिक एवं व्यावसायिक रुकावटें पैदा करेंगी।
  • कर्क राशि - न्यायालयीन कार्यो में सफलता व शारीरिक कष्टों से छुटकारा मिलेगा।
  • सिंह राशि - सत्संग एवं स्वास्थ्य में लाभ होगा तथा संतान के स्वास्थ्य पर ध्यान देना हितकर होगा।
  • कन्या राशि - कार्य व्यवसाय में अर्थलाभ होगा, विभागीय कार्य एवं स्वास्थ्य पर ध्यान दें।
  • तुला राशि - धन प्राप्ति का योग है। भाग्य साथ देगा, किसी कीमती वस्तु की खरीदी का योग है।
  • वृश्चिक राशि - दुष्टों की संगति से बचने का प्रयत्न करें, शत्रु पक्ष कार्य में बाधा पहुंचायेंगे।
  • धनु राशि - सांसारिक सहयोग मिलेगा, बच्चों से परिवार में सुख शांति का वातावरण बनेगा।
  • मकर राशि - कार्यक्षेत्र का विस्तार होगा, पारिवारिक सुख की प्राप्ति का योग बन रहा है।
  • कुंभ राशि - न्यायालयीन कार्यो में सफलता अवश्य ही मिलेगी, समय और स्थिति से साथ चलें।
  • मीन राशि - कार्य व्यवसाय अर्थलाभ विभागीय कार्यो पर ध्यान देना होगा, रुके कार्य बन जाएंगे।